Ultravoilett F77 है सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाईक, सिंगल चार्ज में पूरे 307 Km की चाल, देखें गजब के फ़ीचर्स और कीमत।

Ultravoilett F77: हाल के दिनों में भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में काफी उछाल आया है। ऐसे में ऑटो इंडस्ट्री में काफी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च हुए हैं। इन नई व्हीकल्स में हाई रेंज और एडवांस परफॉर्मेंस वाले बिल्ड क्वॉलिटी देखने को मिल रहा है। लोगों द्वारा ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को पसंद किया जा रहा है।

Ultravoilett F77 का रेंज।

कम्पनी के लिए हाई रेंज वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का निर्माण करना और उन व्हीकल्स को कम कीमत पर बेचना एक चुनौती है। इसी बीच एक नई इलेक्ट्रिक बाईक सामने आई है जो सिंगल चार्ज में 307 किमी की रेंज देती है। इसका निर्माण बेंगलुरु बेस्ट स्टार्टअप कंपनी अल्ट्रावायलेट द्वारा किया गया है जिसका नाम Ultravoilett F77 है। इस बाईक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें स्टैंडर्ड और रेकॉन शामिल है। इन दोनों बाईक की लुक और फीचर्स काफी अच्छे हैं।

यह भी पढ़ें: URBEN e-Bike पूरे महीने चलाने में खर्च होंगे सिर्फ 42 रुपये, देखें कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन।

Ultravoilett F77 का स्पेसिफिकेशन।

Ultravoilett F77 इलेक्ट्रिक बाईक के पहले वेरिएंट स्टैंडर्ड में 7.1Kwh पावर वाली बैटरी पैक देखने को मिलती है जो सिंगल चार्ज में 206 किमी की रेंज देती है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट रेकॉन में 10.5 KWh किलोवाट पावर वाले बैटरी पैक मौजूद हैं। यह बैटरी 5 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। Ultravoilett F77 इलेक्ट्रिक बाइक केवल 2.9 sec में 0- 60kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 152 किमी/घंटे है। इन बाईक में 1 साल से लेकर 8 साल तक का वारंटी देखने को मिलता है।

Ultravoilett F77 की कीमत।

Ultravoilett F77 कीमत की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपए और रेकोन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.55 लाख रुपए है। इस बाइक की एक लिमिटेड एडिशन भी आती है जिसकी कीमत 5.50 लाख रूपए होती है। इस बाइक के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप निर्माता कंपनी अल्ट्रावायलेट के ऑफिसियल वेबसाइट पर यहां क्लिक कर विजिट कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment