Toll Free Google Map: गूगल के इस फीचर से बचेगा आपका टोल टैक्स, जानें स्टेप-बाय-स्टेप इसकी प्रक्रिया।

Toll Free Google Map: हाईवे और एक्सप्रेसवे सुविधाजनक यात्रा प्रदान करते हैं इसलिए लोग यहां से जाना पसंद करते हैं। लेकिन टोल टैक्स की वजह से उन्हें तकलीफ भी होती है। भारत में टोल टैक्स एक आम बात है और लंबी यात्रा पर टोल टैक्स तो देना ही पड़ता है। लोगों को कई टोल प्लाजा क्रॉस करना पड़ता है जिसमें टोल टैक्स की कीमत अधिक हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए गूगल की एक नई फीचर मौजूद है जिसमें आप टोल के खर्च से छुटकारा पा सकते हैं।

Google Map के इस फ़ीचर्स से बचेंगे पैसे।

टोल टैक्स से छुटकारा पाने के लिए गूगल मैप्स में एक स्पेशल फीचर (Toll Free Google Map) दिया गया है। किसी जगह पहुंचने के लिए आप गूगल मैप्स की सहायता लेते हैं तो गूगल मैप्स एक रूट दिखाता है जिसमें उस रूट में मौजूद टोल प्लाजा की जानकारी मौजूद होती है। जिसके आधार पर गूगल मैप आपको एक ऐसा रूट बताता है जिसको फॉलो करने पर आप टोल प्लाजा से बच सकेंगे जिससे टोल प्लाजा पर आने वाले खर्च को भी आप बचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सोलर पैनल लगाकर बिजली के महंगे बिल से पाएं छुटकारा, सरकार दे रही सब्सिडी।

Toll Free Google Map कैसे करें स्टार्ट?

गूगल मैप्स के इस खास फीचर (Toll Free Google Map) से आप टोल टैक्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप्स ऐप में जाकर यात्रा करने वाली जगह दर्ज कर दें। उसके बाद “Direction” ऑप्शन कर टैप कर अपनी लोकेशन का चयन करना है। ऊपर की ओर ट्रांसपोर्ट का ऑप्शन चुन लें और साइड में थ्री-डॉट्स मेनू पर टैप करके ऑप्शन चुन लें। इसके बाद Avoid Tolls ऑप्शन चुनने के बाद बिना टोल प्लाजा वाला रास्ता निकलकर आ जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि टोल टैक्स बचाने के लिए अधिक दूरी अधिक हो सकती है जिसमें अधिक समय लगेगा। टोल प्लाजा से बचने के स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया जानने के लिए आप यहां क्लिक कर ‘गूगल हेल्प’ के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।जहां गूगल द्वारा बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर आप टोल बूथ से बच सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment