TATA बना दुनिया में गरीबों का नम्बर 1 मददगार, जमशेदजी टाटा ने दान किया 7.60 लाख करोड़ रुपया

भारतीय उद्योग के पितामह कहलाने वाले टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा दुनिया में सदी के सबसे बड़े दानदाता हैं। यह खुलासा हुरुन इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन की बुधवार को 100 साल के दुनिया के सबसे बड़े दानवीरों की सूची से हुआ है।

जमशेदजी टाटा ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में 1892 से परोपकार के काम शुरू किए थे। उनके दान की मौजूदा कीमत 7.60 लाख करोड़ रु. है। शीर्ष 10 परोपकारियों में टाटा ही एकमात्र भारतीय हैं। विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी शीर्ष 50 में 12वें नंबर पर हैं। बिल गेट्स-मेलिंडा फ्रेंच गेट्स, वॉरेन बफेट शीर्ष 5 परोपकारियों में स्थान बना पाए हैं।

हुरुन के मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हुगवेर्फ कहते हैं, ‘भले अमेरिकी व यूरोपीय परोपकारी, परोपकार की सोच पर हावी रहे हों, पर सबसे बड़े परोपकारी टाटा हैं।सूची में सबसे अधिक 38 दानवीर अमेरिका के हैं। इसके बाद यूके (5), चीन (3) और भारत (2) का नंबर है।

स्वास्थ्य, शिक्षा, शोध, सामुदायिक विकास में किया दान, दान की मौजूदा कीमत 7.60 लाख करोड़, आंकड़े लाख करोड़ रु. में : 1. जमशेदजी टाटा 7.60 भारत2. बिल व मेलिंडा गेट्स 5.53 अमेरिका3. हेनरी वेलकम 4.21 यूके 4. हॉवर्ड ह्यूजेस 2.86 अमेरिका5. वॉरेन बफेट 2.77 अमेरिका6. जॉर्ज सोरोस 2.59 अमेरिका7. हैंस विल्सडोर्फ 2.33 स्विट्जरलैंड8. जेके लिली सीनि. 2.04 अमेरिका9. जॉन डी. रॉकफेलर 1.99 अमेरिका10. एडसेल फोर्ड 1.97 अमेरिका

Join Us

Leave a Comment