Sandalwood Business: यह पेड़ है पैसा छापने की मशीन है, कमाई इतनी की हो जाएंगे करोड़पति, जानें सबकुछ।

Sandalwood Business: दुनियाभर में भारत के चंदन की खूब लोकप्रियता है। इसकी बढ़ती डिमांड से कीमत भी महंगी होती जा रही है। डिमांड को पूरा करना किसानों के लिए एक अलग चुनौती हो गया है। चंदन का उपयोग कीमती परफ्यूम और पूजा-पाठ आदि के कामों में होता है। इसका उपयोग आयुर्वेदिक दवाओं में होता है। पहले इसकी खेती सिर्फ दक्षिण भारत में ही होती थी मगर मुनाफे को देख किसान प्रभावित हुए हैं और उत्तर भारत में भी इसकी खेती शुरू हो गई है।

आप भी चंदन की खेती (Sandalwood Business) कर धनवान बन सकते हैं। परंतु इसके लिए थोड़ी इंतजार की जरूरत होती है। यह एक लंबा समय के निवेश के रूप में देखा जा सकता है। निवेश तो काफी कम है, लेकिन इसमें समय काफी लगता है। लंबी अवधि के मद्देनजर इसका पौधा लगाते हैं तो निश्चित है कि एक अवधि के बाद तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OYO Hotel के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, गर्लफ्रेंड को ले जाने से पहले जान लें ये बात…

Sandalwood Business में समय।

जैविक ढंग से चंदन की खेती (Sandalwood Business) करते हैं तो आपको 10 से 15 वर्ष में काटने लायक लकड़ी मिलेगी। अगर परंपरागत रूप से चंदन उगाते हैं तो उसमें 20 से 25 वर्ष का वक्त लगता है। चंदन की लकड़ी सफेद /पीला लाल रंग की होती है। इसके लिए अधिक नमी नहीं चाहिए होती है। इसके पेड़ के 3-4 फीट की दूरी पर दूसरा पौधा भी लगा सकते हैं। इसके पैर के आसपास प्रदूषण नहीं हो तो बेहतर है अन्यथा उसकी ग्रोथ में रुकावट आती है।

Sandalwood Business में लागत और आमदनी।

चंदन के पौधे जितनी बड़ी एरिया में लगाया जाएगा आमदनी भी उतनी जबरदस्त होगी। अगर आप एक हेक्टेयर में चंदन का पौधा लगाते हैं तो 600 पेड़ लगाने होंगे। इसका एक पेड़ 2 से 5 लाख रुपये तक बिकता है। अगर औसतन 2 लाख रुपये मानकर चलते हैं तो 600 पेड़ से आप 12 करोड़ रुपये आसानी से मिल सकते हैं। अगर 5 लाख रुपये में पेड़ बिका तो आमदनी 30 करोड़ रुपये होगी। कोई म्यूचुअल फंड या फिर एफडी भी इतना तगड़ा रिटर्न नहीं दे सकती।

यह भी पढ़ें: बिहार में सिपाहियों की बंपर बहाली, 21391 पदों के लिए विज्ञापन जारी, जानें योग्यता व सबकुछ।

Sandalwood Business के लिए सहायता।

एक दौर में चंदन की खेती पर पाबंदी थी। अब सरकार की परमिशन देती है और इसके साथ ही अनुदान के रूप में 28-30 हजार रुपये देती है। हालांकि किसानों को सरकार को ही वापस चंदन बेचना होता है। इसे आप ना तो खुद काट सकते हैं यहां इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग को नोटिफिकेशन देना होता है। विभागीय अधिकारी चंदन के पेड़ खरीदते हैं और काटकर तब ले जाते हैं।

Join Us

2 thoughts on “Sandalwood Business: यह पेड़ है पैसा छापने की मशीन है, कमाई इतनी की हो जाएंगे करोड़पति, जानें सबकुछ।”

Leave a Comment