PM मोदी का 71वां जन्मदिन, समर्थकों ने की जश्न की तैयारी, गंगा में प्रवाहित की जाएंगी 71 हजार मछलियां

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 वर्ष के हो गए हैं। पीएम मोदी को लेकर कार्यकर्ताओं की दीवानगी हमेशा से ही देखने को मिलती है। जन्मदिन के मौके पर आज देशभर में विभिन्न जगहों पर कई बड़े आयोजनों का कार्यक्रम किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत माता मंदिर को 71 हजार दीपों से सजाया जाएगा।

वाराणसी के सभी विधानसभाओं में 21 दिन तक 71 आयोजन किए जाएंगे और 71–71 किलो लड्डू भी बांटा जाएगा। जबकि बिहार की राजधानी पटना में भी भव्य गंगा आरती की जाएगी, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यशैली और महत्वाकांक्षी योजनाओं को झांकी के द्वारा पेश किया जाएगा।

आज भाजपा इस मौके पर वैक्सीन अभियान को भी तेजी से चलाएगी। पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए भाजपा की सहयोगी पार्टी विकास इंसान पार्टी गंगा नदी में 71 हजार मछलियों को प्रवाहित करेगी। राज्य सरकार में पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश साहनी ने इस कार्य के पीछे मछुआरा समाज को रोजगार के बढ़ावा मिलने की बात कही है। भाजपा के 1068 मंडलों पर इस उपलक्ष में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।

17 सितंबर 1950 को गुजरात के बड़नगर में जन्मे पीएम नरेंद्र मोदी आज 71 साल के हो जाएंगे। भारतीय राजनीति इतिहास में पीएम नरेंद्र मोदी की छवि एक शानदार शख्सियत के तौर पर जानी जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में पहली दफा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जबकि साल 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः देश का बागडोर संभाला था।

Join Us

Leave a Comment