MS Dhoni का जबरा फैन, हरियाणा से राँची 1436 किमी पैदल आ गया, सिर पर माही का नाम और डायरी में जीवनी लिख दी

भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी की शुरू से ही रही है। बात क्रिकेट की हो रही हो और उसमें MS धोनी का नाम न हो ऐसा कैसे हो सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी के चाहने वाले दुनिया भर में है। धोनी के प्रति लोगों की दीवानगी और प्यार किसी से छुपा नहीं है। धोनी के प्रशंसक हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। एक ऐसा ही धोनी का जबरा फैन जो पहुँच गया, हरियाणा के सोनीपत से 1436 किलोमीटर का सफर तय कर राँची धोनी से मिलने।

धोनी के प्रति इतनी दीवानगी इस कदर कि यह शख्स सिर पर माही का नाम और डायरी में जीवनी लिख धोनी से मिलने के लिए हरियाणा के खेड़ी जालब गांव से करीब 15 दिन पैदल सफर तय कर राँची में सिमलिया स्थित धौनी के फार्म हाउस तक पहुँच गया। लोग इस शख्स की खूब वाहवाही कर रहे हैं। यह मामला काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अजय नाम के इस शख्स ने हरियाणा से हाथों में तिरंगा और बल्ला लेकर, हवाई चप्पल पहने पैदल ही 29 जुलाई को रांची के लिए निकला था। जब, बनारस पहुँचते-पहुँचते उसकी हिम्मत ने जवाब दे दिया, तो वहां से बस से रांची पहुंचा। अजय बताते हैं कि उसे सपने में उसके भगवान धोनी ने दर्शन दिये थे और रांची आने का न्योता दिया था। हालांकि उन्होंने पैदल आने को नहीं कहा था, पर अजय भगवान की जगह को तीर्थस्थल मानता है, इसलिए पैदल ही चल पड़ा। अजय चाहते हैं कि धोनी उसके बल्ले पर एक ऑटोग्राफ अपने हाथों से दे दें।

अजय ने मीडिया से बातचीत में कहा– क्रिकेट खेलते है और ओपनिंग बैट्समैन हैं, लेकिन जबसे धोनी ने सन्यास ले लिया है, उस दिन से क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। अजय कहते हैं– धोनी उनके बैट पर अपना ऑटोग्राफ देते हैं, तो वह दोबारा क्रिकेट खेलना शुरू कर देंगे। अजय ने काफी मेहनत से एक डायरी में धोनी के बारे में हर छोटी जानकारी को सहेज कर लिखा है। धोनी से जुड़ी हर वो तमाम किस्से अजय के डायरी में हैं। इस डायरी में धोनी की तस्वीर के साथ ही महत्वपूर्ण मैच के रन, स्कोर भी है।

माही से मिलने के लिए अजय धोनी के घर के बाहर ही भूखे-प्‍यासे बैठे रहे। धोनी फिलहाल अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई के लिए रांची से बाहर हैं इसीलिए धोनी से मुलाकात नहीं हो सकी। जो धोनी की आलोचना करता है वैसे लोगों को अजय अपने लाइफ से ही ब्लॉक कर देते हैं।

Join Us

Leave a Comment