Mahindra ARMADO: महिंद्रा का यह धांसू गाड़ी दुश्मनों को कर देगा पस्त, सेना को डिलिवरी मिलनी हुई शुरू, बेहतरीन है खूबियाँ।

Mahindra ARMADO: प्रतिघंटा 120 किमी की स्पीड, 1,000 किलो की पेलोड कैपिसिटी। मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक ग्लॉस से लैस यह मॉन्स्टर ट्रक आतंकी मंसूबों पर पानी फेरता हुआ जब अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेगा तो दुश्मनों के पसीने छूट जाएंगे।

हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं वह है अतिआधुनिक तकनीक से लैस महिंद्रा डिफेंस द्वारा बनाए गए Mahindra ARMADO की, इस गाड़ी की डिलीवरी महिंद्रा एंड महिंद्रा की मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने भारतीय सेना के लिए शुरू कर दी है। खुद महिन्द्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: आप अपने आधार के फोटो को मात्र 1 दिन में कर सकते हैं अपडेट, जानें पूरी प्रकिया।

Mahindra ARMADO है आर्म्ड वेहिकल।

बता दें कि यह एक आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल है, जो काफी खूबियों से लैस है। आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा ARMADO के रोलआउट होने का वीडियो साझा करते हुए पोस्ट में लिखा है कि, #MahindraDefence में हमने फिलहाल अर्माडो-इंडिया के पहले आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट गाड़ी की डिलीवरी स्टार्ट की है। जो हमारे सशस्त्र बलों के लिए इंडिया में गर्व के साथ डेवलप और डिजाइन किया गया है। जय हिन्द।

Mahindra ARMADO का डील।

मालूम हो कि मार्च 2021 में, रक्षा क्षेत्र में सरकार ने आत्मनिर्भरता को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया था। उस समय डिफेंस मिनिस्ट्री ने महिंद्रा डिफेंस से 1,300 लाइट स्पेशलिस्ट गाड़ी खरीदने को कहा था। इसके लिए मिनिस्ट्री ने कंपनी से 1,056 करोड़ रुपये का समझौता भी किया था और अब Mahindra ARMADO की डिलीवरी शुरू भी हो गई है, जो कि इंडियन आर्मी को और भी मजबूत बनाएगा।

Join Us

Leave a Comment