Mahindra 2024 XUV700 भारत में हुई लॉन्च, जानें इसके आधुनिक फीचर्स और कितनी।

Mahindra 2024 XUV700: महिंद्रा कंपनी ने अपनी नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 को लॉन्च कर दिया है। यह नई एसयूवी ऑप्शनल कैप्टन सीट्स के साथ AX7 और AX7L वेरिएंट में आती है। नए AX7L वेरिएंट में मेमोरी के साथ वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स भी मौजूद है। वहीं मेमोरी फंक्शन के साथ कस्टम सीट प्रोफाइल से आउटसाइड रियर-व्यू मिरर को जोड़ा गया है।

Mahindra 2024 XUV700 का डिज़ाइन।

जब डिजाइन की बात आती है, तो महिंद्रा की Mahindra 2024 XUV700 के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है। उसका डिजाइन बिलकुल पहले की तरह ही है। इस कार को एक नए कलर में लाया गया है जो नेपाली ब्लैक कलर है। इसमें बोल्ड लुक के लिए ब्लैक रूफ रेल्स, ग्रिल और एलॉय मौजूद हैं। एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश के साथ-साथ AX7 और AX7L के लिए ऑप्शनल ड्यूल-टोन एक्सटीरियर भी हैं।

यह भी पढ़ें: New Jawa 350 हुई लॉन्च, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को देगी सीधी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स।

Mahindra 2024 XUV700 के फ़ीचर्स।

इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो Mahindra 2024 XUV700 में एड्रेनॉक्स सूट है और इसमें 83 कनेक्टेड कार फीचर्स, फर्मवेयर ओवर-द-एयर अपडेट और सर्विस अपडेट के लिए प्रोग्नोसिस फीचर दिया गया है। वहीं महिंद्रा कंपनी ने ‘ASK Mahindra’ नाम से एक नए सपोर्ट सर्विस की शुरुआत की जहां आप व्हीकल टेक्नोलॉजी संबंधित जानकारी ले सकते हैं। इस सर्विस का उद्देश्य ग्राहकों को उनके वाहनों के संबंध में तत्काल सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना है। एक्सयूवी 700 में इंजन को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra 2024 XUV700 की कीमत।

इसके कीमत की बात आती है तो 2024 में लॉन्च हुई Mahindra 2024 XUV700 के विभिन्न वेरिएंट के कीमत के बारे में जानें तो इसके एमएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है, AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.69 लाख रुपये और AX3 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.39 लाख रुपये है। वहीं AX7 की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7L की एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये है। इस कार के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Join Us

Leave a Comment