Land Limit: भारत में एक व्यक्ति कितनी जमीन का मालिक हो सकता है, जानें क्या कहता है भारत का कानून।

Land Limit: देश में सोने के साथ ही अगर किसी संपत्ति को सबसे ज्यादा इज्जत मिलता है तो वह है जमीन। गोल्ड के बाद लोग जमीन में इन्वेस्ट करना खूब पसंद करते हैं, क्योंकि इसकी कीमत भी काफी तेजी से बढ़ती है। लेकिन क्या आपको मालूम हैं कि देश में खेती योग्य जमीन कितनी भी नहीं खरीदा जा सकता। इसके नियम बनाए गए हैं। देश में भूमि खरीदने की अधिकतम भूमि की सीमा (Land Limit) विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है।

बता दें कि कई राज्यों में खेती योग्य जमीन सिर्फ किसान ही खरीद सकता है। एनआरआई को भारत में जमीन या फिर फार्म हाउस खरीदने का अधिकार नहीं हैं। केरल में फैमिली बढ़ने पर जमीन खरीदने की लिमिट बढ़ जाती है। हरियाणा में लोग कितनी भी गैर-खेती योग्य भूमि खरीद सकते हैं। लेकिन, हम कृषि योग्य भूमि के बारे में बताएंगे।

यह भी पढ़ें: पपीता खाने से दूर हो जाएगा शरीर का सारा रोग, फायदे इतने की सुनकर रह जाएंगे हैरान।

जगहों के हिसाब से Land Limit है अलग।

देश में जमींदारी प्रथा को समाप्त करने के बाद एक कई प्रकार के परिवर्तन हुए। कुछ परिवर्तन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ तो कुछ का अधिकार प्रदेशों के हाथ में दिया गया। इसलिए हर प्रदेश में जमीन खरीदने की मैक्सिमम लिमिट (Land Limit:) भी विभिन्न होती है। इसके साथ ही यह भी राज्य ही निर्धारित करता है कि कृषि योग्य भूमि कौन खरीद सकता है।

Land Limit, राज्यों के अनुसार अलग-अलग।

केरल राज्य में भूमि संशोधन अधिनियम 1963 के तहत गैर-विवाहित शख्स सिर्फ 7.5 एकड़ तक भूमि खरीद सकता है। वहीं, 5 मेंबर वाली फैमिली 15 एकड़ तक भूमि खरीद सकता है। महाराष्ट्र राज्य में कृषि योग्य जमीन सिर्फ वही खरीदेगा जो पूर्व से खेती में है। यहां मैक्सिमम लिमिट 54 एकड़ है। पश्चिम बंगाल में लोग ज्यादा से ज्यादा 24.5 एकड़ भूमि खरीद सकते है।

हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने की सीमा 32 एकड़ तक है। कर्नाटक में लोग 54 एकड़ जमीन खरीद सकते हैं और इस प्रदेश में भी महाराष्ट्र वाला कानून लागू है। यूपी में अधिकतम 12.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि एक शख्स खरीद सकता है। बिहार में कृषि या गैर-खेती योग्य भूमि 15 एकड़ तक खरीद सकते है। गुजरात में खेती योग्य भूमि को सिर्फ उस पेशे से संबंधित लोग खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लांच हुआ 1499 रुपए वाला यह फीचर फोन, अब कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें इसके फीचर्स।

ये लोग नहीं खरीद सकते कृषि योग्य जमीन।

एनआरआई या फिर ओवरसीज सिटीजन इंडिया में कृषि योग्य भूमि नहीं खरीद सकते हैं। वह प्लाटेंशन प्रॉपर्टी या फार्म हाउस भी खरीद नहीं सकते हैं। हालांकि, अगर अमानत में उन्हें कोई भूमि देना चाहता है, तो दे सकता है।

Join Us

Leave a Comment