JioTag भारत में हुआ लॉन्च, कीमत और फीचर्स जान खरीदने के लिए हो जाएंगे मजबूर, यह खोज देगा आपके भूली हुई चीजों को।

JioTag: हाल ही में जियो ने इंडिया में ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस जियो टैग को लॉन्च कर दिया है। इसे एपल के एयरटैग्स की टक्कर में मार्केट में उतारा गया है। JioTag, ब्लूटूथ 5.1 टेक्स्ट से लैस है और इसके जरिए JioThings एप का इस्तेमाल कर खोई हुई चीजों को ट्रैक किया जा सकता है। यह डिवाइस, आवश्यक चीजें जैसे कि घर और कार की चाबी में यूज किया जा सकता है और चाबी खोने पर आसानी से इसे खोजा जा सकता है।

क्या है JioTag और कैसे करता है काम?

बता दें कि जियो टैग एक सूक्ष्म परंतु पावरफुल ब्लूटूथ ट्रैकिंग डिवाइस है, जिसे मोबाइल और एप के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। जियो टैग उपयोगकर्ताओं को अपने वस्तुएं आसानी से खोजने में हेल्प करता है। चाहे वह चाबी का गुच्छा हो, बैग हो या वॉलेट, यूजर्स जियोटैग को किसी चीज से आसानी से जोड़ सकते हैं और उसके जगह को जल्द से ट्रैक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जिओ लांच कर रही दुनिया का सबसे सस्ता 5G फोन, जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

JioTag का रेंज।

यानी कि जियो टैग उस आइटम को ट्रैक करने में सहायता करता है जिससे कि ट्रैकर जुड़ा हुआ है। इसमें एक वर्ष की बैटरी लाइफ और घर के भीतर 20 मीटर जबकि बाहर 50 मीटर की रेंज होने की बात कही गई है। जियोटैग रिटेल बॉक्स के भीतर आपको डोरी और एक एक्स्ट्रा बैटरी मिलेगा।

JioTag का उपयोग।

इस डिवाइस के जरिए मोबाइल को खोजा जा सकता है। जियोटैग में एक डबल-टैप फैसिलिटी एवलेबल है, ट्रिगर होने पर इस्तेमालकर्ताओं का मोबाइल बजता है, भले ही साइलेंट मोड पर क्यों ना सेट हो। जियोटैग इस्तेमालकर्ताओं को अलर्ट करता है कि वह टैग किए गए सामान, जैसे चाबियां, वॉलेट या अन्य वस्तु छोड़ आए हैं।

JioTag ट्रैकिंग में करेगा मदद।

इसके साथ ही जियो ने एक कम्युनिटी फाइंड नेटवर्क फीचर सपोर्ट के बारे में बताया है, जो उपयोगकर्ताओं को डिस्कनेक्ट किए गए टैग या आइटम के अंतिम-ज्ञात जगह को ट्रैक करने में हेल्प करता है। हालांकि यह काम कैसे करता है इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: बिहार में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मंदिर का निर्माण कार्य शूरू, लोगों में ख़ुशी की लहर।

JioTag किसके लिए है?

जियो टैग वैसे व्यक्ति के लिए है जो अपनी व्यक्तिगत चीजों को भूल जाते हैं और ट्रैक के जरिए ट्रैक करना चाहते हैं। भुल्लकड़ आदमियों के लिए यह काफी काम का चीज है। पालतू जानवरों के लिए भी इस टैग का यूज किया जा सकता है। JioTag के बारे में अधिक जानकारी और इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Join Us

Leave a Comment