Expensive Insect Stag Beetle: सबसे कीमती कीड़ा, इसकी कीमत को जान हो जाएंगे हैरान, Audi-BMW से भी ज्यादा है इसकी कीमत।

Expensive Insect Stag Beetle: आप यह सुनकर दंग रह जाएंगे कि कीड़े की कीमत करोंड़ों रूपए में है, पर यह सौ प्रतिशत सत्य है। जमीन पर 2 से 3 इंच का एक ऐसा विशिष्ट कीड़ा पाया जाता है जिसकी कीमत ऑडी और बीएमडबल्यू जैसी लग्‍जरी कारों से भी अधिक है। कुछ वर्ष पहले एक जापानी ने एक कीड़ा 89 हजार डॉलर (आज के डेट में तकरीबन 73 लाख रुपये) में सेल किया था। बताया जाता है कि यह धरती पर मौजूद सबसे छोटे, दुर्लभ और अजीब प्रजातियों में से एक है।

यह कीड़ा (Expensive Insect Stag Beetle) स्टैग बीटल है। लुकानिडे परिवार के सदस्य के इस कीड़ों की कुल 1200 प्रजातियां हैं। लोग इसके पालन-पोषण में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। देखने में काफी छोटा दिखता है पर इसे खरीदना बड़े-बड़े लोगों के बस की बात नहीं। बताते चलें कि इस कीड़े से कई किस्म की असाध्य रोगों मे इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाइयां बनती हैं जिसके चलते इसकी कीमत इतनी अधिक है। इसी कारण इस कीड़े की किस्म पर लुप्त होने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर करें लाखों की कमाई, खर्च और फ्रेंचाइजी लेने का प्रोसेस।

Expensive Insect Stag Beetle तेज ठंड नहीं झेल सकता।

कहा गया है कि यह कीड़ा बहुत कोमल होता है कि तेज ठंड भी नहीं झेल सकता। सर्दी के दिनों में अगर यह अपनी रक्षा नहीं कर सकता तो कीड़े की मृत्यु हो जाती है। जब दो स्टैग बीटल आपस में लड़ते हैं तो ये किसी भी सुमो रेसलर जैसे कि एक-दूसरे को पीछे धकेलने का प्रयास करते हैं।

Expensive Insect Stag Beetle की पहचान।

हम कुछ ऐसे खूबियां बता रहे हैं, जिससे आप इस अजीब कीड़े को पहचान सकते हैं। कीड़े के सिर पर काले सींग रहते हैं। ये लगभग सो से पांच इंच तक होते हैं। लोग अपने शौक के लिए कीड़े को पालते हैं। ये केवल गर्म जगहों पर ही मिलता है। सर्दी पड़ने पर इसकी मृत्यु हो जाती है। ये कूड़ों के बीच ही रहता है। ये कीड़ा लगभग सात साल तक जिंदा रहता है।

Expensive Insect Stag Beetle सड़ी लकड़ी को खाते हैं।

स्टैग बीटल का भोजन सड़ती हुई लकड़ी हैं। बड़ा स्टैग बीटल पानी, फलों के रस और पेड़ के रस पर जिंदा रहते हैं। कीड़े की जीभ नारंगी कलर की होती है। बड़ा स्टैग बीटल ठोस लकड़ी को नहीं खाता हैं। वे लार्वा के दौरान बने अपने वसा भंडार पर विश्वास करते हैं। एक स्टैग बीटल को बड़ा होने में केवल कई हफ्तों का वक्त लगता है। इस कीड़े के बारे मे व्यापक जानकारी के लिए आप आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment