Bollywood के बादशाह दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार, देशभर में शोक की लहर

हिंदी सिनेमा की मिसाल रहे अभिनेता दिलीप कुमार नहीं रहे। उनका 98 साल की उम्र में मुंबई के पीडी हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया। दिलीप साहब का इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने इसकी जानकारी दी। दिलीप कुमार ने बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे अंतिम सांस ली।

लंबे समय थे बीमार थे
दिलीप कुमार लंबे समय से बीमार थे। उन्हें एक महीने के अंदर दूसरी बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था। उनकी पत्नी सायरा बानो लगातार उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी मीडिया के जरिये फैन्स तक पहुंचा रही थीं। वे अंतिम समय तक उनके साथ थीं। दिलीप कुमार पिछले 30 जून से अस्पताल में भर्ती थे।

इससे पहले भी हुए थे भर्ती
इससे पहले 6 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद  दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां वो 4-5 दिन एडमिट रहे थे। इसके बाद 11 जून को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया था।

इसमें लिखा था- आप सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना के साथ दिलीप साहब हॉस्पिटल से अपने घर जा रहे हैं। आप लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा दिलीप साहब के दिल को छू जाता है। लेकिन इस बार जब उन्हें भर्ती कराया गया, तो वे घर नही लौट सके। 

Join Us

Leave a Comment