Bihar Monsoon Alert: मानसून आते ही राज्य के लोगो के लिए ले आया समस्या, कुल 27 जिलों भारी बारिश के प्रकोप में।

Bihar Monsoon Alert: बिहार की राजधानी पटना व आसपास के जिलों में बीते दिन रविवार को हल्की-फुल्की बारिश हुई। लगभग 10 मिनट तक रुक-रुक कर हुई इस बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी सुकून मिली। हालांकि, प्रदेश में हीट वेव का प्रभाव फिलहाल जारी है। आज सोमवार को प्रदेश के 27 जिलों में वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस संदर्भ में ऑरेंज अलर्ट (Bihar Monsoon Alert) जारी किया गया है।

प्रदेश में पिछले दिनों से सुस्त मानसून अब धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा राज्य के 3 जिलों में फिलहाल हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कैमूर, बक्सर व 10 जिलों में तपती गर्मी और लू का असर जताया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में सिपाहियों की बंपर बहाली, 21391 पदों के लिए विज्ञापन जारी, जानें योग्यता व सबकुछ।

Bihar Monsoon Alert 27 जिलों में जारी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के राकेश कुमार के मुताबिक पुरवा हवा का असर होने से वातावरण में नमी हो रहा है। इस वजह से बादल फॉर्म होने लगे हैं। इन मौसमी प्रभावों के मद्देनजर 19 जून को प्रदेश के 27 जिलों में मेघ गर्जन का अलर्ट जारी (Bihar Monsoon Alert) किया गया है। इसमें जहां अररिया, पटना, पूर्णिया, गया, नवादा, नालंदा, किशनगंज, कटिहार व कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद हैं। वहीं बक्सर, सासाराम और भभुआ सहित कई इलाकों में हीट वेव का प्रभाव दिखेगा।

औरंगाबाद में 45 डिग्री पहुंचा पारा।

हल्की बारिश के बाद भी पिछले 24 घंटे के समय 14 जिलों में प्रचंड गर्मी का असर दिखा गया। इस दौरान रोहतास हो गया मैं अधिकतम पारा 45.5 डिग्री, नवादा में 44 डिग्री तापमान, शेखपुरा में 44.4 डिग्री और औरंगाबाद में 45 डिग्री रहा। वहीं जमुई में 43.7 डिग्री, पश्चिम चंपारण में 42 डिग्री, नालंदा में 43.4 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया। जबकि पटना का तापमान 42.5 डिग्री व सिवान में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम से जुड़ी मौजूदा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर आप बिहार के मौसम विभाग की वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment