Amul Franchise Business: अमूल की फ्रेंचाइजी से आप भी करें लाखों की कमाई,जानें खर्च और फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी।

Amul Franchise Business: साल के 365 दिनों डेयरी प्रोडक्ट की डिमांड बाजार में रहती है। दूध, आइसक्रीम, दही जैसे गाड़ी सामान का व्यापार शुरू कर आप लाखों की आमदनी कर सकते हैं। देश की बड़ी प्रोडक्ट निर्माता कंपनी अमूल लोगों के लिए रोजगार का अवसर लेकर आई है। कंपनी देश के करोड़ों बिजनेसमैन को अमूल की फ्रेंचाइजी देता है। आप भी इस बिजनेस से जुड़कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। आपको भी अमूल का फ्रेंचाइजी लेने के लिए तमाम प्रक्रियाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Amul Franchise Business के लिए निवेश।

आप शुरू में 2 से 5 लाख का इन्वेस्ट कर अमूल की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। आपको कंपनी के द्वारा निर्धारित कुछ नियमों को पूरा करना होता है। आपके पास मुख्य रोड या बाजार में एक दुकान होनी चाहिए। दुकान के साइज पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें: Hyundai Mileage Car Exter जो कम कीमत में देगी 27 किमी का माइलेज साथ में मिलेगा सनरूफ का फीचर।

Amul Franchise Business के लिए खर्च।

अमूल का आउटलेट खोलने के लिए आपको 25,000 रूपए non-refundable सिक्योरिटी के रूप में जमा करने होंगे। इसके साथ रिनोवेशन और इक्वीपमेंट के लिए 1 लाख 75 हजार रुपये आपको देना होगा। आइसक्रीम पार्लर के लिए आपको अधिक खर्च करना होगा। आपसे सिक्योरिटी के रूप में 50 हजार रुपए ली जाएगी, 4 लाख रुपये रिनोवेशन के लिए और 1.50 लाख रुपये इक्वीपमेंट के लिए लगेंगे।

Amul Franchise Business लेने की प्रक्रिया।

अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी पहला अमूल आउटलेट, अमूल क्‍योस्‍क और अमूल रेलवे पार्लर की फ्रेंचाइजी। वहीं दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी है। यदि आप पहली बार इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपए इन्वेस्ट करने होंगे। दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए आपको 5 लाख रुपए इन्वेस्ट करना होगा। नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के रूप में आपको 25 से 50 हजार रुपये लगेंगे।

Amul Franchise Business से मुनाफा।

अमूल आउटलेट पर कंपनी अमूल के एमआरपी पर कमीशन देती है। बता दें कि एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 प्रतिशत, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 प्रतिशत और आइसक्रीम पर 20 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर के फ्रेंचाइजी पर सेंडविच, रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, पिज्‍जा, शेक और हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 प्रतिशत कमीशन मिलता है। अमूल की फ्रेंचाइजी प्राप्त करने और संपर्क करने के लिए आप हम बोल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Us

3 thoughts on “Amul Franchise Business: अमूल की फ्रेंचाइजी से आप भी करें लाखों की कमाई,जानें खर्च और फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी।”

Leave a Comment