Aadhaar Ration Card Link: राशन कार्ड को अपने आधार कार्ड से जल्द कर ले लिंक, आ गया नया निर्देश।

Aadhaar Ration Card Link: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारियों के लिए गुड न्यूज़ है। केंद्र सरकार के द्वारा राशन कार्ड आधार कार्ड को लिंक करने के लिए समय सीमा में चेंजिंग किया गया है। अब समय सीमा में विस्तार कर दिया गया है। पहले सरकार के द्वारा राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक के लिए 30 जून तक का समय निर्धारित किया गया था, परंतु अब इसमें विस्तार कर 30 सितंबर किया गया है।

Aadhaar Ration Card Link के लिए अंतिम तारीख।

खाद्य सावर्जनिक वितरण मंत्रालय के द्वारा आधार कार्ड लिंकिंग के लिए तारीख में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के द्वारा कोशिश की जा रही है कि तमाम लोगों का राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो और राशन से जुड़ होने वाली तमाम गड़बड़ियों पर पाबंदी लगाई जा सके। एक दफा राशन से आधार कार्ड लिंक होने पर लाभार्थी के अलावा उसके कार्ड से कोई भी दूसरा राशन का फायदा नहीं ले सकेगा और जिनका लिंक नहीं हो सका उनको राशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: अब पैतृक संपत्ति को कानूनी रूप से नाम करवाना है जरूरी, जानें ये 7 ख़ास बातें।

Aadhaar Ration Card Link करवाने का प्रोसेस।

राशन कार्ड आधार कार्ड लिंक कराना बिल्कुल मुफ्त है और इसके लिए चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं है। EPOS के माध्यम से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक (Aadhaar Ration Card Link) किया जाएगा। आप अपने fps के नजदीक राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। राशन कार्ड में परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। लिंक नहीं होने पर उन्हें राशन नहीं मिलेगा। यदि आप लिंक नहीं करवाए हैं तो 30 सितंबर से पहले यह काम जरूर करवा लें।

Join Us

Leave a Comment