विराट कोहली के लिए फ्राँस से आता है पानी, एक बोतल की इतनी है कीमत,जानें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली को हर कोई जानता है। विराट मैदान के अंदर हो या बाहर वे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मैदान में उनकी एग्रेशन, स्ट्राइक रोटेट करने की कला और उनकी शानदार फिटनेस का हर कोई दीवाना है। विराट इसके पीछे काफी मेहनत करते हैं, जीम में पसीने बहाने के बाद अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देते हैं। विराट अपने पीने के लिए पानी फ्रांस से मंगवाते हैं, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट अपने फिटनेस के प्रति कितने सजग है।

विराट अपने आप को बेहद फिट रखने के लिए, अपने यहां का पानी भी नहीं पीते हैं। विराट अपने पीने के लिए फ्रांस से पानी मंगवाते हैं‌‌। इस पानी की कीमत काफी ज्यादा है। विराट Evian की ही पानी पीते हैं। 1 लीटर एवियन मिनरल पानी की कीमत 600 रुपए है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसे सेलिब्रिटी भी है, जो 1 लीटर पानी के लिए 36000 रुपए तक खर्च करते हैं।

विराट के फैंस जानते हैं कि विराट जंक फूड को छूते तक नहीं है, खाने के शौकीन कोहली घर का बनाया खाना बेहद पसंद करते हैं। विराट रोटी या ब्रेड जैसी कोई चीज से परहेज करते हैं और पार्टी हो या कोई इवेंट विराट अपने फिटनेस के लिए कोई समझौता नहीं करते हैं।

इस पानी की खासियत की बात करें तो फ्रांस में निर्मित यह पानी बेहद स्वाद से भरा होता है। इस पानी से प्यास जल्दी बुझती है और यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एवियन पानी नेचुरल और सौ फीसद केमिकल मुक्त होता है।

Join Us

Leave a Comment