लाल भिंडी की खेती कर धनवान हुए किसान, ऐसे खेती शुरू कर कमाए लाखों रूपए

मार्केट में मिलने वाली सामान्य भिंडी से 7 से 8 गुना ज्यादा कीमत लाल भिंडी की मिलती है। सुपर मार्केट और मॉल में इसकी कीमत और भी ज्यादा है, 700 से 800 रुपए एक किलो के मिलते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट है जिसके चलते लोग इसे खूब पसंद करते हैं।

मध्यप्रदेश के भोपाल के किसान मिश्रीलाल लाल भिंडी की खेती कर सुर्खियों में बन गए। दूरदराज से लोग उनके इस तकनीक को देखने आते हैं। किसानों के रुचि इसलिए ज्यादा है, इसकी कीमत समान्य भिंडी से कई गुना ज्यादा है। 1 किलो के भिंडी 700 से 800 रूपए प्रति किलो बिकते हैं।

मिश्रीलाल बताते हैं, कि उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण वाराणसी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर से की है। यहां उन्होंने लाल भिंडी के बारे में प्रशिक्षण लिया, यहां से प्रशिक्षण पूरी करने के बाद वह गांव जाकर इसके खेती करने लगे। 2400 की बीज लेने के बाद बीज को बोया और देखते ही देखते यह फसल तैयार हो गई। जिसके बाद आसपास के किसान भी लाल भिंडी की खेती के लिए रुचि दिखा रहे हैं।

बता दें कि लाल भिंडी की खेती यूरोपियन कंट्री में होती है। भारत में इसका आयात होता है, यह भिंडी काफी फायदेमंद होता है, इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन होते हैं। शरीर के लिए बेहद प्रभावी होता है। सामान्य भिंडी के मुकाबले लाल भिंडी की फसल जल्दी तैयार हो जाती है। एक एकड़ में तकरीबन 40 से 50 क्विंटल तक उसकी पैदावार होती है।

Join Us

Leave a Comment