लखीसराय की खुशबू 22 साल की उम्र में 11 हजार वोटों से जिला परिषद का चुनाव जीत रच दिया इतिहास, ये है कहानी

फिलहाल बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जारी है। उम्मीदवार विभिन्न पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बिहार के पंचायत में एक मामूली मुखिया और सरपंच का चुनाव जीतने के लिए दशकों का इंतजार करना पड़ता है। वहीं लखीसराय की खुशबू कुमारी ने महज 22 साल की उम्र में 11000 के भारी मतों से जिला परिषद का चुनाव जीतकर महिलाओं और लड़कियों के लिए नई मिसाल पेश कर दी है। चुनाव जीतने के बाद खुशबू सुर्खियों में आ गई है। चारों तरफ खुशबू की चर्चा हो रही है।

खुशबू बिहार के लखीसराय के रामगढ़ प्रखंड से आती है। खुशबू बीए के अंतिम वर्ष की छात्रा है। पिता सरकारी शिक्षक हैं। इसी साल के दिसंबर में खुशबू की शादी होनी है। ससुर बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। ससुर के ही कहने पर खुशबू ने पंचायत चुनाव में अपनी उम्मीदवारी तय की। ना तो ससुराल में खुशबू का कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि है ना ही अपने घर में इसके बावजूद खुशबू ने पहले ही बार में जिला परिषद जैसे महत्वपूर्ण पद का चुनाव 11000 मतों से जीत लिया है।

नवनिर्वाचित जिला परिषद खुशबू कुमारी ने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा कि जनता की मेहरबानी से मैं इतने ऊंचे मुकाम तक पहुंची हूं। बिहार के बेटियों को सशक्त बनाने के लिए खुशबू मेहनत करेगी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को और भी आगे ले जाने के लिए खुशबू काम करने के लिए प्रयासरत है। महज 22 साल की उम्र में जिला परिषद बनने वाले खुशबू को हर कोई इनकी कामयाबी पर बधाई दे रहा है।

Join Us

Leave a Comment