मुजफ्फरपुर से टाटा और रांची के लिए 18 से चलेंगी AC बसें, रूट और किराया तय।

बिहार के मुजफ्फरपुर से झारखंड के टाटा और रांची के लिए वातानुकूलित बस सेवा का परिचालन शुरू होने जा रहा है। पथ परिवहन विभाग 18 फरवरी से परिचालन शुरू करेगा। विभाग ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही किराया और समय भी निर्धारित कर दिया है। मुजफ्फरपुर से रांची और टाटा के लिए परिवहन निगम दो बसों का परिचालन शुरू करेगा। बता दें कि पहली बार सरकारी बसें इस रूट पर चलाई जा रही है।

मुजफ्फरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार ने यह जानकारी दी कि पथ परिवहन निगम की बसें पहली बार मुजफ्फरपुर से रांची और टाटा के लिए परिचालन हो रही है। यात्रियों से बुकिंग भी की जा रही है। बस में 42 सीट है। निगम के पोर्टल से पहले दिन ने रांची के लिए 7 यात्रियों ने सीट बुक कराया है। निगम के पोर्टल के साथ ही प्राइवेट वेबसाइट से भी सीटों की बुकिंग हो रही है। डिप्टी क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि शाम 4:00 बजे मुजफ्फरपुर से रांची के लिए रवाना होगी। पटना, बिहारी शरीफ, रजौली, तिलैया, बढ़ही, हजारी बाग, रामगढ़ के रास्ते रांची होते हुए सुबह के 6:00 बजे टाटा पहुंचेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टेशन से यह रांची के लिए रवाना होगी। वहीं, हर दिन शाम 4:00 बजे टाटा से खुलेगी। अगले दिन सुबह 5:50 बजे यात्रियों को मुजफ्फरपुर पहुंचा देगी।

पथ परिवहन निगम ने किराया निर्धारित कर दिया है। मुजफ्फरपुर से टाटा के लिए 830 रुपए, मुजफ्फरपुर से रांची 636 रुपए, मुजफ्फरपुर से रामगढ़ 576 रुपए, मुजफ्फरपुर से हजारीबाग 509 रुपए, मुजफ्फरपुर से बढ़ही 458 रुपए, मुजफ्फरपुर-तिलैया 396 रुपए, मुजफ्फरपुर से रजौली के लिए 357 रुपए, मुजफ्फरपुर से बिहार शरीफ 261 रुपए जबकि मुजफ्फरपुर से पटना के लिए 158 रुपए यात्रियों को देने होंगे।

Join Us

Leave a Comment