मिथिलावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सौगात, कमला बलान नदी पर नए बराज का काम शुरू

मिथिलावासियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश ने शुक्रवार को मिथिला वासियों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए परियोजना का शुभारंभ किया। कल सीएम नीतीश मधुबन में थे। सीएम ने कमला बलान नदी पर नए बराज के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने खुद निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीएम नीतीश कुमार ने कमला बलान के बाएं और दाएं प्रतिबंधों पर 80 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण और पक्कीकरण के काम भी शुरू करवा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1970 में ही कमला नदी पर बियर का निर्माण हुआ था जो आज उतना प्रभावशाली नहीं है। इसीलिए हमलोगों ने यह ऐलान किया कि कमला नदी पर बराज का निर्माण कराया जाएगा और आज इसका कार्य शुरू भी हो गया है। इससे पानी का फ्लो सही रहेगा, नियंत्रित रहेगा और सिंचाई के लिए भी इसकी उपयोगिता होगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नदी के दोनों तरफ बांए और दायें तटबंध को काफी क्षति हुआ था। इसके चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक कुल 80 किमी की लंबाई में तटबंध का उच्चीकरण किया जाएगा। इसके निर्माण की भी शुरुआत हो गई है। सीएम ने कहा कि लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए हमलोग काम कर रहे हैं। पहले बाढ़ राहत का काम नहीं होता था।

Join Us

Leave a Comment