मात्र 600 रुपए में करें राजगीर–नालंदा का भ्रमण, बुकिंग हुआ शुरू, ऐसे कर सकते है बुकिंग

कई प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे राजगीर की खूबसूरती का लोग दूर-दूर से दीदार करने आते हैं। प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार राजगीर का सैर करने वाली पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब पर्यटक मात्र 600 रुपए में पटना से राजगीर, नालंदा और पावापुरी का भ्रमण कर पाएंगे।

बता दें कि पर्यटन विकास निगम बिहार ने नई टूर पैकेज का एलान किया है। इस पैकेज में पर्यटक मात्र छह सौ रुपए की टिकट बुकिंग करा कर राजगीर, नालंदा और पावापुरी का दीदार कर पाएंगे। टिकट बुकिंग के लिए पर्यटक को राजधानी पटना के आर ब्लाक स्थित राज्य पर्यटन विभाग के ऑफिस के काउंटर पर जाकर इसकी बुकिंग करा पाएंगे।

इसमें पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय, नालंदा संग्रहालय, विश्व शांति स्तूप, मनियार मठ, ब्रह्मकुंड, विरायतन, पांडू पोखर, वेनू वन, जल मंदिर, घोड़ा कटोरा और सोन भंडार गुफा का भ्रमण कराया जाएगा। कोरोना के दिशा निर्देश का पालन करते हुए पर्यटकों को सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक इन तमाम स्थलों का दर्शन करा दिया जाएगा।

मालूम हो कि राजगीर के प्राकृतिक खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। हाल ही में राजगीर को पर्यटन स्थल को बढ़ावा देते हुए सीएम नीतीश ने जू सफारी और ग्लास ब्रिज का उद्घाटन किया था, जिसके बाद पर्यटकों की तादाद काफी संख्या में बढ़ गई थी।

Join Us

Leave a Comment