मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर फेंकने की आदत ने Neeraj Chopra को बनाया भालेबाज, इनामो की बौछार से बने करोड़पति

TOKYO ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ जीत हासिल करने के साथ ही नीरज चोपड़ा हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है, ऐसा करने वाले वे भारत के पहले खिलाड़ी है। ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर उन्होंने देश का मान सम्मान बढ़ाया है और अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

आपको बता दें कि हरियाणा के पानीपत के एक छोटे से गाँव खंडरा में नीरज चोपड़ा जी का जन्म हुआ। उनके पिता सतीश कुमार चोपड़ा और माता सरोज देवी बताती हैं कि ” बचपन मे नीरज को मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर फेंकने की आदत थी। उनकी इस आदत से उनका ध्यान हटाने के लिए नीरज को भाला फेंकने के लिए दिया और वहीं से नीरज के सफर की शुरुआत हुई। “

साथ ही नीरज चोपड़ा ने बचपन से ही सादे जीवन को अपनाया। अपनी मेहनत के बल पर वे भारतीय सेना के सूबेदार बने और अब वह भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मे से एक हैं। आपको बता दे कि साल 2018 में नीरज चोपड़ा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई पदक और नकद पुरस्कार भी जीते।

हरियाणा सरकार से दिया गया सबसे ज्यादा इनाम

Tokyo ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद चारो तरफ से नीरज के लिए कितने तरह के अलग अलग विभागों और राज्यों से नकदी इनाम की घोषणा की जा रही है। अब तक सबसे अधिक नकद इनाम हरियाणा सरकार की तरफ से नीरज चोपड़ा को दिया गया है। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री एम एल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को 6 करोड़ रुपए का नकद इनाम और ग्रेड 1 सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। पंजाब सरकार की तरफ से नीरज को दो करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। मणिपुर सरकार ने भी नीरज एक करोड़ रुपए इनाम का नकद इनाम देने की घोषणा की है। तो वही भारतीय रेलवे की तरफ से भी नीरज को तीन करोड़ रूपये के इनाम की घोषणा की गई है।

इंडिगो ऐरोप्लेन ने 1 साल फ्री कि यात्रा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपए की इनाम की राशि देने की घोषणा की गई है। तो वही IPL की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने नीरज चोपड़ा को 1 करोड़ की राशि देने की घोषणा की है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा नीरज कुमार को 75 लाख रुपए इनाम के रूप मे दिए जाएंगे। इंडिगो ने 1 वर्ष तक नीरज कुमार को फ्लाइट की फ्री टिकट देने की बात कही है तो वही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को XUV700 देने का वादा किया है। इतने सारे इनामो की बौछार के बाद नीरज की कुल संपत्ति 16 करोड़ रूपए हो गई है। आपको बता दे कि नीरज की सालाना आय लगभग 15 लाख रुपए है।

Join Us

Leave a Comment