बिहार सरकार पंचायत से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक खोलेगी मछली मार्केट, मिलेगा उत्पादन को बढ़ावा

बिहार सरकार मत्स्य पालन विभाग ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बिहार सरकार राज्य के पंचायत से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक मछली मार्केट खुलेगी। जहां स्थानीय तालाब की ताजा मछलियां उचित मूल्य पर लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। मछली पालक भी उचित मूल्य पर मछली बेच सकेंगे। पहले चरण के तहत राज्य के सभी 9 प्रमंडलों में मछली का थोक मार्केट खुलेगा। दूसरे चरण के तहत राज्य के 8300 पंचायत और 534 प्रखंड मुख्यालयों पर मछली मार्केट खोलने की तैयारी है।

राज्य पशु व मत्स्य संसाधन विभाग ने मछली मार्केट खोलने का रोड मैप तैयार कर लिया है ऋ कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।‌ सरकार के सात निश्चय योजना के दूसरे फेज के तहत इसको पूरा किया जाएगा। राजधानी पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा मुंगेर, समेत 9 प्रमंडलीय मुख्यालय में 2 करोड़ रुपए के लागत से थोक मार्केट खोला जाएगा। मछली को स्टोर करने के लिए हर तरह की तमाम सुविधाओं के साथ बर्फ और पानी की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

मछली बाजार के मॉडल के साथ मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी।

95 लाख रुपए के लागत से प्रखंड मुख्यालय से बाकि के 29 जिलों में खुदरा मछली की बिक्री होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष तैयारी कर ली है। मछली का चोइटा सुखाकर इससे भी कमाई होगी। वीआईपी सुप्रीमो और पशु मत्स्य पालन मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि हर पंचायत में साढे छह लाख रुपए के लागत से शेड और चबूतरे का निर्माण होगा।

Join Us

Leave a Comment