बिहार: राजगीर–बोधगया और दरभंगा-वैशाली रुट के बीच चलेंगी दो-दो इलेक्ट्रिक बसें

बिहार परिवहन निगम ने पटना से वैशाली और बोधगया के लिए दो–दो इलेक्ट्रिक बस चलाने का फैसला लिया है। बहुत जल्द यह बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। पटना से वैशाली होते हुए यह बस दरभंगा तक का सफर तय करेगी। पटना से गांधी सेतु, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली मुजफ्फरपुर के रास्ते बस दरभंगा तक यात्रियों को ले जाएगी। इस बस के चलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें, कि जो बस है अभी चल रही है। उन से अतिरिक्त यह दोनों बसें होंगी।

वहीं राजगीर के लिए दो अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा, जो कि बोधगया होते हुए राजगीर तक जाएगी। इसके बाद इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या 4 हो जाएगी। राजधानी के पीएमसीएच, एनएमसीएच वाली रूटों पर भी इन बसों को चलाया जाएगा। बिहार परिवहन निगम ने यह कहा है, कि 10 से 15 दिनों के भीतर ही इस सेवा को बहाल किया जाएगा।

इन अतिरिक्त बसों को चलाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। बता दें कि इन दोनों रूट में इससे पहले मात्र दो इलेक्ट्रिक बसें चलती थी। लोगों की संख्या ज्यादा होने के कारण बसों में ज्यादा भीड़ रहती थी, जिसके बाद बिहार परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है, जो लोगों के हित में है।

बता दें कि बिहार परिवहन निगम लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए लगातार इस पहल में काम कर रही है, बीते दिन ही लोगों के लिए एक नई सौगात दी थी। जिसके जरिए यात्री महज 25 रुपए की टिकट कटा कर पूरी पटना की सैर कर सकते हैं। इसमें डिजिटल पेमेंट करने पर यात्रियों को 5% की छूट भी दी जाएगी।

Join Us

Leave a Comment