बिहार में और पड़ेगा सर्दी का सितम, अगले 3 दिनों तक छाए रहेंगे कोहरे, ठंड से घरों में दुबके लोग

नए साल के पूरे दिन राज्य में कोहरा छाया रहा। पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा के प्रभाव के कारण कनकनी महसूस की गई। मौसम विभाग केंद्र पटना के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का धुंध छाया रहेगा और साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

राज्य भर में पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। शनिवार के दिन हवा की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिस कारण लोग ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। मौसम विभाग केंद्र पटना से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी समेत पूरे राज्य भर में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

प्रतीकात्मक चित्र

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिस्से में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिला। पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण व गोपालगंज में अधिकारी ठंड महसूस की गई। इस दौरान तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते ठंड का असर ज्यादा रहा लिहाजा नए साल के दिन भी लोग घरों में दुबके हुए रहे। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए घरों में हीटर से लेकर ब्लोअर के सहारे दिन गुजारा। पटना की सापेक्ष आर्द्रता 59-65 फीसदी रही। आने वाले 48 घंटों में राज्य भर में धुंध छाए रहने के साथ ठंड की मार पड़ने वाली है।

Join Us

Leave a Comment