बिहार में आज से पड़ेगी कराके की ठंड, इन हिस्सों में छाया रहेगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बिहार में राजधानी सहित पूरे राज्य में रविवार की सुबह कुंहासे और ठंड से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राज्य में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी हिस्से के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा लेकिन ठंड बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

सामान्य से 1 डिग्री नीचे यानी 21 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान रहा। कमोबेश से पूरे राज्य में ऐसी ही स्थिति है। हालांकि पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 11 डिग्री सेल्सियस वहीं गया में सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा और पूर्णिया में सामान से तीन डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान आंका गया है।

पश्चिमी विक्षोभ और प्रतिचक्रवात गुजर जाने के चलते रात के मुकाबले दिन में ज्यादा ठंड महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। कुछ जगहों को छोड़ दे तो पूरे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। राज्य में पछुआ हवा का प्रभाव जारी है। प्रदेश का सबसे ठंडा जगह सिवान का जीरादेई रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार दिन से दो से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी न्यूनतम तापमान में होने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के कई भागों में मध्यम स्तर का घना कोहरा छाया रह सकता है। फिलहाल पछिया हवा का प्रभाव कम होने से ठंड का प्रकोप कमा है। बता दें कि बिहार में मौसम साफ होने से ठंड में वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर बढ़ा है दिन में कुंहासे की स्थिति कई जगह पर बनी रही है।

Join Us

Leave a Comment