बिहार के सरकारी स्कूलों को स्वच्छता के पैमाने पर किया जाएगा सम्मानित, नगद राशि के साथ मिलेगा सर्टिफिकेट

अब बिहार में भी केंद्र सरकार के तर्ज पर पहली बार स्कूलों को स्वच्छता के पैमाने पर आकलन कर सम्मानित किया जाएगा। 5 मार्च को प्रखंड और जिला स्तर पर 10 10 स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। 2 मार्च को यानी बिहार दिवस के मौके पर राज्य स्तर पर चयनित स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर चयन के लिए कम से कम 3 और जिला स्तर पर चयन के लिए कम से कम 4 रेटिंग होना चाहिए। 31 दिसंबर तक पुरस्कार के लिए BSVP वेब पोर्टल पर आवेदन अपलोड कर सकते हैं।

इस बाबत बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्री कांत शास्त्री ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021 के लिए ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक के विद्यालय के चयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। प्रखंड स्तरीय पुरस्कार समिति का कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की मौजूदगी में होगी।

प्रखंड के संसाधन सेवी, कनीय अभियंता, दो प्रख्यात शिक्षक, किसी सीएसओ या एनजीओ के एक मेंबर और बीईओ द्वारा नॉमिनेट किसी विद्यालय प्रबंधन समिति या विद्यालय शिक्षा समिति के एक प्रतिनिधि इसके मेंबर होंगे। प्रखंड स्तर पर 10 स्कूलों में कम से कम ग्रामीण क्षेत्र के 8 स्कूलों को शामिल करना होगा।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष 22 मार्च के दिन बिहार दिवस के मौके पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया जाता है। प्रखंड और जिला स्तर पर 5-5 प्रारंभिक और 5-5 हाई स्कूल का चयन होगा। राज्य स्तर पर 30 प्रारंभिक और 30 हाई स्कूल चयनित होंगे। इसमें से 3 सर्वश्रेष्ठ विद्यालय को 50-50 हजार रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Join Us

Leave a Comment