बिहार के बोधगया को दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल के लिए टूरिज्म अवार्ड् मिला

दिल्ली में इंडिया टुडे द्वारा पर्यटन सर्वेक्षण और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स की सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, कर्नाटक सहित कुछ अन्य राज्यों की भी जगहें शामिल हैं। केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री जी किशन रेड्डी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक संस्थान के लिए बिहार के बोधगया को भी टूरिज्म अवॉर्ड से नवाजा गया।

इंडिया टुडे द्वारा आयोजित दिल्ली के इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक स्थल की सूची में दूसरे नंबर पर शामिल होने के लिए बिहार के बोधगया को टूरिज्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस सूची में पहले नंबर पर केदारनाथ धाम ने जगह बनाई है। यह अवॉर्ड पर्यटन विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल ने ग्रहण किया। बता दें कि बोधगया पवित्र बौद्ध स्थलों में शुमार है। यूनेस्को ने साल 2002 में बोधगया को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नोमिनेट किया था।

देशभर में हुई वोटिंग के आधार पर इन जगहों का चुनाव हुआ है, जिसके बाद टूरिज्म अवार्ड से नवाजा गया है। मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म पर इनके लिए वोटिंग कराई गई थी। ऑन-ग्राउंड सर्वे भी हुआ था। टूरिज्म अवॉर्ड के आयोजन के लिए पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने इंडिया टुडे का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे विपरीत परिस्थिति में टूरिज्म प्रभावित हुआ है, उसमें टूरिज्म अवॉर्ड दिए जाना बेहद प्रशंसनीय है।

Join Us

Leave a Comment