बिहार के किसान ने खोजी ऐसी तकनीक जिससे किसी भी मौसम में कर सकेंगे मशरूम की खेती

किसान अब फायदे के लिए परंपरागत खेती से हटकर व्यापारिक फसलों पर जोर दे रहे हैं। किसान नई तकनीकों पर ज्यादा बल दे रहे हैं। बिहार के एक किसान ने नई तरकीब अपनाई है, जिन्होंने गेहूं की भूसी, पुआल और एयर कंडीशनर के उपयोग से नई तकनीक को विकसित किया है। जिससे साल के बारहों महीने किसी भी मौसम में मशरूम की खेती हो सकेगी।

नई तकनीक को विकसित करने वाले किसान राकेश सिंह बिहार के गया से आते हैं। ज्यादातर मशरूम की खेती ठंड के महीनों में होती है, लेकिन राकेश सिंह ने नई तकनीक विकसित किया है। जिससे आवश्यकतानुसार तापमान प्राप्त होगी। फसल नुकसान होने की संभावना कम है। और साल के बारहों महीने मशरूम की खेती हो सकेगी। राकेश सिंह बताते हैं, कि किसानों को पूरे साल कमाई हो, लोगों को अधिक रोजगार मिले। इसके लिए उन्होंने साल 2020 में इस तकनीक को विकसित किया। राकेश सिंह अपने खेतों से रोजाना 200 से 300 किलोग्राम मशरूम का उत्पादन करते हैं।

राकेश सिंह ने मशरूम की खेती अपने घर से ही प्रारंभ किया। 6 बाय 6 के रूम का बंदोबस्त किया। फिर पौधे को क्षति ना पहुंचे इसके लिए उन्होंने सूर्य की रोशनी आना बंद कर दिया। इसके बाद पानी में भीगे हुए भूसे को बनाकर आवश्यक मात्रा के अनुसार पॉलिथीन में रखकर बीज को डालकर बांध दें। इसका भी ध्यान रखें कि हवा प्रवेश ना करें। जिसके बाद साल के बारहों महीने मशरूम की खेती कर राकेश सिंह अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Join Us

Leave a Comment