बिहार की IPS बेटी ने रचा इतिहास, बिहार की नीना सिंह बनी राजस्थान की पहली महिला DG

कल रविवार को राजस्थान पुलिस के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को राजस्थान पुलिस के इतिहास में पहली महिला डीजी होने का गौरव हासिल हुआ। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह महानिदेशक (डीजी) रैंक हासिल करने वाली राजस्थान की पहली महिला अधिकारी बनी है।

वर्ष 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना की निवासी है। 1989 में यूपीएससी परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें मणिपुर कैडर प्राप्त हुआ पर शादी के उपरांत नीना को राजस्थान कैडर मिला।

नीना ने अपना ग्रेजुएशन पटना के जाने माने वुमन्स कॉलेज से पूरा किया। इसके बाद इन्होंने दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली। जेएनयू से मास्टर्स करने के बाद उन्होंने एक और मास्टर्स हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पूरा किया। IPS नीना सिंह USA में हावर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन M.P.A. की डिग्री ले चुकी है।

आईपीएस अधिकारी नीना के पति रोहित कुमार सिंह राजस्थान के सीनियर IAS अधिकारी हैं। रोहित वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसके पूर्व नीना सिंह सिरोही एसपी, अजमेर रेंज आईजी सहित विभिन्न जगहों पर अपनी सेवा दे चुकी है। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट के पद पर कार्यरत थी।

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई सम्मान मिल चुके है। नीना सिंह अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए राजस्थान और देश में हमेशा चर्चित रही है। इनकी गिनती सबसे काबिल ऑफिसर्स में होती है। कई मामलों को सुलझाने में नीना सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नीना 6 वर्ष तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में Joint Director के पद रही. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया। वर्ष 2005 में पुलिस पदक और इसके बाद अति उत्कृष्ट पुलिस पदक से सम्मानित हो चुकी है।

Join Us

Leave a Comment