बिहार की श्रेयसी सिंह का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, 10 दिन में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। पंजाब के पटियाला में आयोजित हो रहे 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीतकर श्रेयसी ने इतिहास रच दिया है। श्रेयसी ने ये उपलब्धि महिलाओं के डबल ट्रैप स्पर्धा में हासिल की है। 10 दिन पूर्व ही श्रेयसी ने एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस चैंपियनशिप में उनका यह दूसरा गोल्ड मेडल है।

श्रेयसी सिंह जमुई की विधायक है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की बेटी हैं। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी श्रेयसी ने 2018 में डबल ट्रैकर स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। हाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य बनी है। श्रेयसी उत्तराखंड BJP युवा मोर्चा की सह प्रभारी भी हैं। विधायक बनने के बाद श्रेयसी ने आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में महिला ट्रैप टीम में गोल्ड मेडल जीता था।

श्रेयसी की कोशिश है कि बिहार के साथ ही देश का नाम रोशन करें। चीन में होने वाले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों में श्रेयसी पूरे जी-जान से जुटी हुई है। श्रेयसी की सफलता पर हर कोई बधाई दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शुभकामनाएं दी है। जमुई के सांसद चिराग पासवान, बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या व मंत्री संजय झा समेत कई लोगों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है।

Join Us

Leave a Comment