बिहार की बेटी चंदा भारती 65वीं BPSC के रिजल्ट में बनी सेकेंड टॉपर

बीते दिनों बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का परिणाम घोषित हुआ है जिसमे बांका जिले की चंदा भारती सेकंड ने टॉप किया हैं। चंदा भर्ती अबतक के समय में रेवेन्यू सर्विसेज में नौकरी में हैं। BPSC के पहले कोशिश में चंदा को रेवेन्यू सर्विस मिला था इसके बाद चंदा ने परीक्षा की तैयारी जारी रखी और 65 वीं BPSC में द्वितीय टॉपर बनी है।

आपको बता दें कि चंदा भारती का परिवार मुख्य रूप से बांका जिला के राजौरी प्रखंड के बरौनी गाँव की मूल निवासी है। चंदा भर्ती ने 10 वीं तक की शिक्षा झारखंड स्थित पाकुड़ से D.A.V विद्यालय से प्राप्त की, 12 वीं की शिक्षा D.P.S बोकारो से प्राप्त किया और इसके बाद B.I.T सिंदरी से चंदा ने इंजीनियरिंग पास किया। चंदा के 3 भाई हैं जिसमे सभी इंजीनियर हैं। चंदा भारती के पिता विवेकानंद यादव झारखंड के गढ़वा में सहायक इंजीनियर पद पर हैं और माता जी कुंदन कुमारी पाकुड़ में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्य मे है। चंदा भारती के इस सफलता से उनके परिवार और पैतृक गाँव में काफी हर्ष का माहौल है और सभी उनकी उपलब्धता को देख काफी गौरवान्वित भी है।

इधर 65वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के एग्जाम में कुल 1142 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया था। जिनमें से लगभग 422 उम्मीदवार सफल हुए हैं। 65 वीं BPSC एग्जाम में गौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वहीं चंदा भारती द्वितीय स्थान पर ही हैं, साथ ही तृतीय स्थान पर सुमित कुमार हैं। BPSC ने मार्क्स के कट ऑफ जारी कर दिए है जिसे उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment