बिहार की बेटी ऐन्द्री ने बढ़ाया मान, दुनिया के महान वैज्ञानिकों के सूची में हुई शामिल

बिहार की बेटी ने अपने प्रतिभा के बलबूते वैश्विक मंच पर संपूर्ण देश का मान बढ़ाया है। बेगूसराय के बीहट से आने वाली लंदन ऐन्द्री सिंह को लंदन स्थित रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी की प्रतिष्ठित फेलोशिप एफआरजीएस अवॉर्ड से नवाजा गया है। एफआरजीएस की उपाधि अपने नाम करते ही बिहार की ऐन्द्री सिंह विश्व की महान वैज्ञानिकों की सूची में शुमार हो गई है। ऐन्द्री सिंह को फेलोशिप, जगत के महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन, माइकल पालिन, जोश बर्नस्टीन जैसे भूगोलविदों और खोजकर्ताओं को दिया जा चुका है।

ऐन्द्री के पिता पेश‌ से वकील हैं। मां इंदिरा सिंह इंदिरा हेल्थ पॉइंट की डायरेक्टर हैं। प्रारंभिक पढ़ाई बेगूसराय से करने वाले ऐन्द्री पटना के वीमेंस कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी है। फिर सिंबोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट में देश भर में प्रथम स्थान लाकर सफलता पाई जिसके बाद जियो इनफॉर्मेटिक्स में मास्टर इन साइंसेज का कोर्स किया। ऐन्द्री राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नई दिल्ली से शहरी पर्यावरण, प्रबंधन और कानून में स्नातकोत्तर की डिप्लोमा की पढ़ाई कर चुकी है।

रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी

फिलहाल ऐन्द्री सिंह स्टार्टअप मैपसेन्स टेक्नोलॉजी में उत्पाद प्रबंधक के रूप में कार्यरत है। यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए उत्पादों का निर्माण करती है। मल्टीनेशनल भुस्थानिक कंपनी में ऐन्द्री सिंह 6 वर्षों तक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी। आईआईटी मुंबई में सर्वश्रेष्ठ पेपर के रूप के साथ-साथ ग्रामीण विपणन में जीआईएस चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना ने ऐन्द्री को सम्मानित कर चुकी है।

Join Us

Leave a Comment