बिहार की पहली 6 लेन हाईवे बनने का रास्ता हुआ साफ, NHAI ने जारी किया टेंडर

बिहार की पहली 6 लेन वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 जिसका निर्माण औरंगाबाद से लेकर झारखंड की सीमा के पास स्थित चोरडाहा तक होना है, इस सड़क के निर्माण के संदर्भ में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिया गया है। एनएचएआई ने इसका निर्माण कार्य इसी साल शुरू करा कर अगले 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रीजनल ऑफिसर चंदन वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि औरंगाबाद जिले से झारखंड सीमा के पास स्थित चोरडाहा तक की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। इस सड़क के निर्माण के लिए दो पैकेट में एनएचएआई द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है।

वर्तमान समय में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो फोर लेन है। उन्होंने बताया कि यह सड़क बिहार की पहली 6 दिन वाली सड़क होगी। इस सड़क को 4 लेन से 6 लेन बनाने में 1400 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 महीने में टेंडर की कागजी प्रक्रिया को पूरा कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।

इस सड़क का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है इसका निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी ओर वाराणसी-औरंगाबाद सड़क के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। इस 182 किलोमीटर लंबी सड़क को भी 4 लेन से 6 लेन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इसके निर्माण में 3000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इन दोनों सड़क के बन जाने से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड जाना आसान हो जाएगा।

Join Us

Leave a Comment