बछवाड़ा-हाजीपुर एनएच-122 निर्माण को मिली मंजूरी, बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

बिहार में एक और राष्ट्रीय उच्च पथ निर्माण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। बछवाड़ा प्रखंड के मुरलीटोल से हाजीपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ 122 वी का निर्माण होगा। केंद्रीय मंत्रालय ने इसके लिए 624.43 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। या रोड वैशाली और समस्तीपुर जिला के कुछ हिस्सों को छूते हुए बेगूसराय के बछवारा तक जुड़ेगी। बता दें कि बछवारा से हाजीपुर तक निर्माण होने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल दूरी 77 किलोमीटर है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मामले के मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 122वी के हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा खंड के बनाने के लिए महनार से बछवारा खंड टू लेन सुधार के लिए केंद्रीय सरकार ने 624.43 करोड़ रुपए बजट की मंजूरी दी है। इस सड़क के मरने से बछवारा प्रखंड सहित बेगूसराय जिला के लोगों के लिए हाजीपुर होते हुए राजधानी का सफर और भी आसान हो जाएगा।

सड़क निर्माण के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक महनार से मुरली टोल तक चौड़ा कर टू लेन बनाया जाएगा। इसे हार्ड कंक्रीट सीमेंट से बनाने की योजना है। बेगूसराय के साथ ही समस्तीपुर जिले के लोगों को लिए भी राजधानी पहुंचना आसान हो जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाका होने के चलते सरकार 42 किलोमीटर तक हार्ड कंक्रीट सीमेंट का इस्तेमाल करेगी। शीघ्र ही टेंडर जारी कर सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण की खबर से जिला के लोग खुशी से गदगद है।

Join Us

Leave a Comment