“बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” गाने से वायरल होने वाले सहदेव अब रैपर बादशाह के साथ गाएँगे गाना

आज के समय मे सोशल प्लेटफार्म पर कब, कौन और कैसे वायरल हो जाए इसे नही कहाँ जा सकता ठीक इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस गाने पर आम जनता के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी इस गाने पर रील्स वीडियो बना रहे हैं। दरअसल, जो गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे गाने वाले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के सहदेव ने गाया है। दो साल पहले सहदेव का गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों खूब चर्चा में है।

रैपर बादशाह की टीम ने सहदेव को ढूंढा

आपको बता दे कि सहदेव के गाने पर लोग लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उनके इस गाने पर फेमस रैपर बादशाह ने भी एक वीडियो बनाया है। इसके बाद उनके मन में सहदेव से संपर्क करने की इक्षा जगी। तो मुंबई की टीम ने सुकमा के सहदेव का पता लगा लिया और वीडियो कॉल पर खुद रैपर बादशाह ने सहदेव से बात की।

रैपर बादशाह ने सहदेव को बुलाया चंडीगढ़

इधर वीडियो कॉलिंग के दौरान बादशाह ने बच्चे से नाम पूँछा। गाँव के बारे में बात की। ट्रेंडिंग गाना भी सुना। इसके बाद रैपर बादशाह ने कहा कि मेरे साथ गाना गाओगे। सहदेव ने भी हाँ कर दिया। इसके बाद सहदेव को उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया है। सहदेव जल्द ही अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ पहुंचेंगे। खबर है कि बादशाह सहदेव के साथ कोई सोलो सॉन्ग शूट कर सकते हैं। ये सहदेव का गाया बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे गाना भी हो सकता है।

दो साल पहले सहदेव ने ‘ जाने मेरी जानेमन गाने ‘ को गाया था

जैसा कि सहदेव दिरदो छिंदगढ़ ब्लॉक के उरमापाल गाँव का रहने वाला है। दो साल पूर्व जब सहदेव वर्ग 5 में पढ़ता था तो तब उसके वर्ग शिक्षक ने गाना सुनाने को कहा। इस दौरान सहदेव ने ये गाना गाया और अब वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है। 12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है।

पाँच साल पहले माँ का हो चुका है निधन

बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं। सहदेव की माँ दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनें और दो भाई हैं। सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में 90 लाख बार देखा गया है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। कई साउंड प्रोड्यूसर ने तो इस गाने का रिमिक्स करके नए वीडियो बनाने शुरू कर दिए हैं।

Join Us

Leave a Comment