पूरे देश के लिए गर्व की बात, एयर इंडिया की पायलट ‘कैप्टन जोया’ संयुक्त राष्ट्र में बनीं महिला प्रवक्ता

जिस समाज को पुरुष प्रधान समाज कहा जाता रहा है। वैसे समाज में लड़कियां भी अपने प्रतिभा के बलबूते परिवार के साथ ही देश और समाज का मान सम्मान में चार चांद लगा रही है। एक ऐसी ही महिलाओं में कैप्टन जोया अग्रवाल, जिन्होंने विश्व पटल पर अपना नाम स्थापित किया है। एयर इंडिया में बतौर पायलट जोया अब संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता बन गई है‌। यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

कैप्टन जोया अग्रवाल उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने इसी साल के जनवरी महीने में बिना रुके, बिना थके महिला टीम के साथ कमर्शियल फ्लाइट को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु की दूरी को तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसके बाद उनकी प्रशंसा पूरे देश में हुई थी। उसी समय से जोया काफी सुर्खियों में आई थी।

अब पायलट जोया अग्रवाल संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता बन गई है, जिसके बाद जोया गौरवान्वित महसूस करते हुए कहती है– “मैं बहुत ही विनम्र होकर यह कहना चाहती हूं, कि संयुक्त राष्ट्र महिला जैसे मंच पर अपने देश और एयर इंडिया के ध्वजवाहक का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है, यह मेरे लिए काफी गौरव की बात है।

कैप्टन जोया अग्रवाल ने एयर इंडिया और सरकार का भी आभार व्यक्त किया। महज 8 साल की उम्र में सितारों को छूने की ख्वाहिश रखने वाली जोया ने अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर एयर इंडिया की कमांडर होने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता है।

कैप्टन जोया अग्रवाल अन्य लड़कियों को कहती है कि वह बगैर दूसरों की बातें को परवाह किए हुए, आलोचकों की बातों को दरकिनार करते हुए, अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें तभी उन्हें सफलता मिलेगी। कैप्टन जोया की प्रतिभा पर हमें भी गर्व है, हम भी उनकी प्रतिभा को सलाम करते हैं ‌

Join Us

Leave a Comment