पटना में देश के सबसे बड़े आउटडोर स्क्रीन की हुई शुरुआत, गांधी मैदान में एक साथ 5000 दर्शक देख सकेंगे फिल्म

रविवार को गांधी मैदान में मेगा स्क्रीन का आगाज हो गया है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास पहले दिन तारे जमीन पर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। मैदान में रोशनी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे। रविवार को शाम छह बजे से फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हुई थी। सप्ताह के शनिवार और रविवार को रोमांचक फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और खेल कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म फेस्टिवल, बॉन फायर का भी आयोजन होगा। राजधानी बासी अपने फैमिली के साथ शनिवार और रविवार की शाम को शानदार बना पाएंगे।

बता दें कि पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गांधी मैदान में मेगा स्क्रीन लगाया गया है जो कि देश का सबसे बड़ा आउटडोर स्क्रीन है। लोग फ्री में फिल्म और खेलों का लुफ्त उठा सकते हैं। देश के बडोदरा, मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में ड्राइव-इन थिएटर है जहां लोग गाड़ियों में बैठकर ही फिल्में देखते हैं। पटना में लगाया का मेगा स्क्रीनिंग लंबाई और चौड़ाई में बहुत बड़ा है, 30 से लेकर 300 फीट तक की दूरी से आसानी से देखा जा सकता है। 5000 लोग एक बार में देख सकते हैं।‌ साउंड के लिए डॉल्बी डिजिटल सराउंडिंग साउंड सिस्टम लगाया गया है जो फिल्म के मजे को और दोगुना कर देता है। देश में अन्य जगहों पर लगाए गए आउटडोर स्क्रीन पर अधिकतम 600 से 1000 लोग ही देख सकते हैं।

गांधी मैदान पर लगाया गया मेगा स्क्रीन इनफ्लेटेबल है। हवा भरकर उसे ट्रस के जरिए खड़ा किया जाता है। शो खत्म होने पर स्क्रीन पैक कर दिया जाता है। पर्दे का वजन कुल 1200 किलो है। परियोजना में किसी तरह का स्थायी निर्माण नहीं किया गया है, जिससे गांधी मैदान का उपयोग अन्य आयोजनों जैसे रैली, मेला, प्रदर्शनी, प्रशिक्षण शिविर आदि के लिए किया जा सकता है। परियोजना के अंतर्गत गांधी मैदान की गेट संख्या-4 के पास अस्थायी कंट्रोल-सह-स्टोर रूम है, यहीं से कार्यक्रम का संचालन किया जाता है।

Join Us

Leave a Comment