पटना को मिला सौगात, अदालतगंज तालाब सौंदर्यीकरण के बाद बना आकर्षक का केंद्र, ये योजनाएं भी होंगी लागू

बीते दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वासियों को कई सौगात दी। राजधानी का नया पिकनिक स्पॉट अदालतगंज बन गया है। वहीं राजधानी के नौ वार्डों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर टैक्स जमा करने का काम जल्द शुरू होगा। इन केंद्रों पर आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बनाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन सहित स्मार्ट सिटी पटना की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास ऑनलाइन किया। आयोजित कार्यक्रम में मेयर सीता साहू, उप महापौर रजनी देवी एवं डीडीसी रिची पाण्डेय मौजूद रहें।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 10.62 करोड़ रुपए की राशि खर्च कर अदालतगंज तलाब का जीर्णोद्धार कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप्ड किया गया है। राजधानी वासियों के लिए नए टूरिस्ट पैलेस बनाए गए हैं। तालाब के किनारे बैठने के लिए ट्रेन एवं चबूतरे की भी व्यवस्था है। 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले ओपन एयर ऑडिटोरियम फूड कियोस्क, चिल्ड्रेन पार्क, लेजर लाइट शो, म्यूजिकल फाउंटेन, वोटिंग के लिए पांच पैडल बोर्ड की भी व्यवस्था है। तालाब के चारों तरफ सोलर लाइट, हाई मास्ट लाइट लगाया गया है। तालाब में बोटिंग के लिए पांच नाव भी है जिसे फीस तय होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।

शहर के वार्डों में 4.18 करोड़ रुपये की लागत से शहर में नौ जनसेवा केंद्र भवन बनाए गए हैं। जिसमें वार्ड 14, वार्ड 18, वार्ड 22, वार्ड 38, वार्ड 43, वार्ड 46, वार्ड 53, 58 और वार्ड 65 में जन सेवा केंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इसके शुरुआत होने से पटना और आसपास के इलाकों में अपराध पर अंकुश लगेगा। कंट्रोल रूम से ही आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पुलिस यातायात, स्वास्थ्य एंबुलेंस एवं अन्य सेवाओं की निगरानी और प्रबंधन किया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर की जिम्मेदारी पहली बार महिलाओं के हाथों में होगी।

पटना जंक्शन क्षेत्र पुनर्विकास अंतर्गत सब-वे के निर्माण के लिए 68.50 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने पांच वेंडिंग जोन और दो वेंडिंग शेल्टर का उद्घाटन किया है। जिसमें बेउर मोड़, गर्दनीबाग रोड नंबर 1, अंटाघाट, मैकडॉवेल गोलंबर, सैदपुर नहर रोड तथा बिस्कोमान गोलंबर मोड़ के पास दो बिल्डिंग सेक्टर का उद्घाटन हुआ। नासवी ने वेंडिंग जोन बनाने का स्वागत किया है।

Join Us

Leave a Comment