तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में बनेगा मल्टीमीडिया म्यूजियम, जाने कब तक बनकर होगा तैयार

दशमेश गुरु श्री गुरु गोविद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण होगा जो अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित ने बुधवार को इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने मल्टीमीडिया म्यूजियम की आधारशिला रखी जाएगी। इसके बनाए जाने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को सिख धर्म की विस्तार रूप से जानकारी मिलेगी। जानकारी का सुगम और बड़ा माध्यम बनेगा।

जानकारी देते हुए अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने बताया कि दिल्ली के सरदार विक्रमजीत सिंह सानी पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च कर मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण करेंगे। इससे पहले भी दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण कर चुके हैं। म्यूजियम में पेंटिग डिजिटल टेक्नोलाजी, स्क्रीन भित्ति-चित्र, चित्रपट तथा विभिन्न भाषाओं के जरिए सिख धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। इस संग्रहालय में सिख गुरुओं तथा योद्धाओं के दर्शनशास्त्र तथा उपदेशों पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी। म्यूजियम में गैलरियां बनाई जाएगी।

बता दें कि सालाना लाखों की संख्या में पर्यटक तक श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में दर्शन करने के लिए आते हैं। विश्व में सिखों का सबसे बड़ा दूसरा तख्त श्रीहरिमंदिर आत्मिक शांति की खोज में आए देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए पसंदीदा स्थान बनकर उभर रहा है। साल 2017 में 350 वें प्रकाश पर्व पर तकरीबन 50 लाख से ज्यादा देश-विदेश तथा स्थानीय पर्यटकों का भीड़ उमड़ा था दशमेश गुरु की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर में मत्था टेका और लंगर छका था। लाखों पर्यटक पवित्र भूमि पर शीश नवा चुके हैं।दशमेश गुरु श्री गुरु गोविद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा।

Source- Dainik Jagran

Join Us

Leave a Comment