जानें Post Office का यह शानदार Scheme, महीने के 1500 रुपए जमा करने से एक बार मिलेंगे 35 लाख रुपए

पोस्ट ऑफिस ने शानदार स्कीम की शुरुआत की है। भारतीय डाक ग्राम सुरक्षा योजना में कम जोखिम के साथ तगड़े रिटर्न पा सकते हैं। कम निवेश और मोटी रिटर्न वाले स्कीम की तलाश में है, तो यह स्कीम लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। हर महीने 1500 रुपए जमा करने से एकमुश्त के 35 लाख रुपए मिलेंगे।

अगर कोई 19 साल का व्यक्ति 10 लाख की पॉलिसी खरीदता है, तो 55 साल के लिए हर महीने 1515 रूपए देने होंगे। रिटर्न के रूप में 31.60 लाख रूपए मिलेंगे। अगर 58 साल का बीमा करवाते हैं, तो हर महीने 1463 रुपए देने होंगे। 33.40 लाख रूपए रिटर्न मिलेंगे। वहीं 60 साल के लिए बीमा करवाता है तो हर महीने 1411 रुपए देने होंगे। रिटर्न के रूप में 34.60 लाख रुपए मिलेंगे। अगर ग्राहक 3 साल के बाद पॉलिसी खत्म करने का ऑप्शन चुनता है, तो वैसे स्थिति में बिना लाभ के साथ पूरे पैसे लौटा दिए जाएंगे।

भारतीय डाक निगम ने अपने नियम और शर्तों में साफ-साफ लिखा है, भारतीय नागरिक 19 से 55 साल के बीच का व्यक्ति इस स्कीम का लाभ उठा सकता है। इसकी योजना की न्यूनतम राशि 10 रूपए से लेकर 10 लाख के लिए लंबित प्रीमियम का पेमेंट कर सकता है। इस बीमा के बारे में विस्तार रूप से जानकारी नजदीक के डाकघर या इंडिया पोस्ट के ऑफिशियल वेबसाइट www.postallifeinsurance.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Join Us

Leave a Comment