जानिए कितनी सम्पति के मालिक है रजनीकांत, जानें यहाँ

रजनीकांत (शिवजी राव गायकवाड) हमारे देश के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है। साथ आपको बता दे की दक्षिण भारत में कई मंदिर है जहाँ अभिनेता रजनीकांत की पूजा की जाती है। आज हम आपको इस महान अभिनेता की कुल संपत्ति बारे मे बताएगे।

रजनीकांत का करियर

रजनीकांत (शिवजी राव गायकवाड) का जन्म 12 दिसंबर,1950 को हुआ। उनका जन्म कर्नाटक राज्य मे हुआ था। उनका मूल नाम शिवजी राव गायकवाड है। वे अपने माता-पिता के चौथी संतान है। उन्होंने छोटी सी उम्र मे अपनी माँ को खो दिया था।आपको बता दे की रजनीकांत समृद्ध परिवार से नहीं थे।

सुपरस्टार बनने के पूर्व उन्होंने बैंगलोर शहर में कर्नाटक राज्य परिवहन निगम के लिए बस कंडक्टर के रूप में काम किया है। उन्हें बाद में यह अहसास हुआ की उन्हें एक कलाकार के रूप मे काम करना चाहिए, इसके बाद से उन्होंने विभिन्न मंचों पर नाटक करना शुरू किया। बाद मे वे काफी लोकप्रिय हो गए।

आखिरकार उन्हें फिल्मों मे काम मिलना शुरू हुआ और इसके बाद उन्होंने जिस भी फिल्मों मे काम किया, वह बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। आपको बता दे की रजनीकांत सर को ढेरो पुरस्कार मिले है। उनकी एक फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला है।

रजनीकांत का वैवाहिक जीवन

रजनीकांत लता रंगाचारी के साथ शादी के बंधन मे बंधे है। बता दे की लता रंगाचारी एथिराज कॉलेज फॉर वीमेन की छात्रा थी, दोनों की मुलाक़ात तब हुई जब, लता अपने कॉलेज की एक पत्रिका के लिए एक साक्षात्कार के लिए उनसे मिली थी। उनकी 2 बेटियां है, ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्य रजनीकांत। रजनीकांत की पत्नी ‘दी आश्रम’ नाम की एक स्कूल चलती है।

रजनीकांत जी के बारे मे एक रोचक तथ्य यह है की उनके जीवन की कहानी को फ्रॉम कंडक्टर टू सुपरस्टार नामक अध्याय मे केंद्रीय माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्ययन पाठ्यक्रम मे शामिल किया गया है।

चैरिटी के काम पर उनके द्वारा बहुत पैसा खर्च किया जाता है और उन्होंने बहुत से लोगों की मदद भी की है।
रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता है जो लाखों लोगों के जीवन के प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कई लोगों के जीवन पर अपनी छाप छोड़ी है।

रजनीकांत एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये लेते है, मगर उन्हें आज तक किसी भी ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नहीं देखा गया है। वास्तव में, ऐसा कहा जता है की यदि फिल्म सफल नहीं होती है, तो रजनीकांत सर नुकसान को कम करने के लिए प्रोडक्शन कंपनी को अपनी फीस वापस कर दी है।

आपको बता दे की रजनीकांत की नेट वर्थ 50 मिलियन अमीरीकी डॉलर है। यानी की उनकी कुुुल संपत्ति भारतीय रुपयों मे 365 करोड़ रुपये है।

वर्ष 2021 मे रजनीकांत का नेट वर्थ

नेट वर्थ – $ 50 मिलियन
ब्रांड प्रमोशन – 0
मूवी फिस – 50 करोड़
लक्ज़री कार – 2.5 करोड़

चेन्नई मे रजनीकांत का एक बेहद खूबसूरत घर है। यह घर उनके द्वारा वर्ष 2002 में लिया गया था। उस घर की वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 35 करोड़ से 40 करोड़ रूपए है। अगर कार की बात करे तो उनके पास 3 लक्ज़री करें है। ये कार है टोयोटा इनोवा, रेंज रोवर और बेंटली।

Join Us

Leave a Comment