खगड़िया में बागमती नदी पर 13 स्पेन के 345 मी. लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू, जाने कब तक पूरा होगा निर्माण

मालपा घाट व रोहियार के बीच बागमती नदी पर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके देखरेख की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल गोगरी को सौंपी गई है। बागमती नदी पर बन रहे 345 मीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य में 28 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है। पुल में कुल 13 पाया होगा। एक पाया से दूसरे पाया की दूरी 25 मीटर होगी। पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ का निर्माण किया जा रहा है। निर्धारित समय में इसे बनाए जाने को लेकर विभाग को पत्र लिखा गया है।

बता दें कि मालपा घाट व रोहियार के बीच बागमती नदी पर पुल निर्माण को साल 2020 में ही मंजूरी मिल गई थी। इसी साल टेंडर भी जारी कर दिया गया था उस समय 7 करोड़ 52 लाख रुपए के लागत से इसे बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। रिवाइज स्टीमेट के बाद इसे 28 करोड़ रुपए के लागत से बनाया जाएगा। पिछले साल सितंबर महीने में ही प्रशासन ने स्वीकृति दे दी थी। बावजूद इसके निर्माण में देरी होने के चलते विभाग ने संवेदक को पत्र लिखकर जवाब भी मांगा था।

मालपा स्थित शिव मंदिर के निकट कैंप का निर्माण होगा फिर बाढ़ के पानी से निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ जिसके चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। बरसात का पानी समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू किया गया है। तय समय में निर्माण कार्य हो इसके लिए पत्र भी विभाग को लिख दिया गया है। पाया निर्माण का सेंट्रिंग काम शुरू हो चुका है फिर पाया का पाइलिन का कार्य होगा।

Join Us

Leave a Comment