कौन बनेगा जेडीयू का नया अध्यक्ष? आज दिल्ली में होगी जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

आज शानिवार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। अभी वर्तमान में आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष है, पर उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव हेतु दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक आरसीपी सिंह के अध्यक्षता में होगी और इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश के अलावा जदयू के सभी पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य भी शुक्रवार से ही दिल्ली पहुंचने लगे हैं। आज होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जेडीयू के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे

काल्पनिक चित्र

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज 31 जुलाई को दिल्ली के 7 जंतर-मंतर स्थित जदयू मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।

आज होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारि बैठक में जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव रामनाथ ठाकुर, संजय कुमार झा, अफाक अहमद खान, गुलाम रसूल बलियावी, रामसेवक सिंह, राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर निषाद, आरपी मंडल, संजय वर्मा, और कोषाध्यक्ष व सांसद डा. आलोक कुमार सुमन आदि शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मुद्दों पर चर्चा होगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में और आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में शाम 4 बजे से शुरू होगी। आज होने वाले बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, ललन सिंह समेत सभी सांसद, लगभग सभी राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू के शामिल होने को लेकर चर्चा होगी।

Join Us

Leave a Comment