केंद्र सरकार ने जारी किया गुड गवर्नेंस इंडेक्स, इन मामलों में बिहार ने किया शानदार प्रदर्शन

शनिवार को भारत सरकार ने गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2020-21 जारी कर दिया है। इस सूची में पहले पायदान पर गुजरात, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र व तीसरे नंबर पर गोवा का नाम शामिल है। पहले के मुकाबले 20 राज्यों के गुड गवर्नेंस इंडेक्स में सुधार हुआ है। साल 2022 में इंडेक्स की जारी सूची के अपेक्षा गुजरात में 12 फ़ीसदी से अधिक और गोवा में 25 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। इसी सूची में उत्तर प्रदेश में फीसदी की वृद्धि हुई है।

झारखंड ने गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2019 की तुलना में इस साल 12.6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है। 10 सेक्टर में से 7 सेक्टर में राज्य का प्रदर्शन बढ़िया रहा है। क्रॉप इंश्योरेंस, दूध का उत्पादन, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मानव संसाधन विकास, सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में झारखंड में पहले के मुकाबले ज्यादा उन्नति की है। पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के मामले में गोवा पहले और बिहार दूसरे पायदान पर शामिल है।

बिहार ने भी कई क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। मानव संसाधन विकास, सामाजिक कल्याण और विकास, दूध का उत्पादन, क्राॅप इंश्योरेंस आदि के क्षेत्र में राज्य तरक्की की ओर बढ़ रहा है। वहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिता के क्षेत्र में दोनों राज्यों को अभी और काम करने की आवश्यकता है। बता दें कि शासन की स्थिति का आकलन करने में गुड गवर्नेंस इंडेक्स राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अहम भूमिका निभाता है।

वाणिज्य और उद्योग के मामले में उत्तर प्रदेश सूची में पहले नंबर पर है, वहीं राज्य में सामाजिक कल्याण और विकास के साथ न्यायपालिका और आम नागरिकों की सुरक्षा में पहले से बहुत सुधार हुआ है। आर्थिक शासन, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं, सामाजिक कल्याण व विकास और न्यायपालिका और सार्वजनिक सुरक्षा सहित 10 में से पांच क्षेत्रों में गुजरात में सुधार हुआ है।

कृषि और संबद्ध क्षेत्र, मानव संसाधन विकास, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं और सामाजिक कल्याण और विकास में महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन किया है। गृह मंत्री अमित शाह सूची को जारी कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस सरकार से 2014 के बाद सभी पर योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिला है।

Join Us

Leave a Comment