ओलंपिक पदक जितने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी से लेकर करोड़ों रुपए का पुरस्कार, जाने किसे क्या मिला।

देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से लेकर पहलवान रवि दहिया और हॉकी टीम के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर करोड़पति बन गए हैं। उन खिलाड़ियों की भी झोली खाली नहीं रही, जिन्होंने ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया।

राज्य सरकारों से लेकर रेलवे, भारतीय ओलिंपिक संघ और कुछ बिजनेसमैन तक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान किया है।

सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू मणिपुर में ASP बनीं, 3 करोड़ कैश मिले। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खोलने वाली सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को मणिपुर सरकार ने 1 करोड़ कैश और एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) बनाया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसकी घोषणा की है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी रेलवे की ओर से 2 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है। मणिपुर सरकार ने ओलिंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हर खिलाड़ी को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

शटलर पीवी सिंधु को आंध्र सरकार ने 30 लाख दिए।
बैंडमिंटन में भारत को ब्रॉन्ज दिलाने वालीं पीवी सिंधु को आंध्र प्रदेश सरकार ने 30 लाख रुपए कैश देने का ऐलान किया है। इसके अलावा इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भी सिंधु को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। सिंधु पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने लगातार दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीता है। 2016 के रियो ओलंपिक में भी सिंधु ने सिल्वर जीता था।

भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन के गांव की सड़क बन गई। भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। असम के गोलाघाट की रहने वाली लवलिना को असम सरकार ने जीत का बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने उनके घर से मुख्य सड़क को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर की सड़क बनवाई है। ये तोहफा लवलिना के अलावा उनके गांव के लोगों के लिए भी खुशी का सबब बन गया है। ये सड़क कई सालों से खराब थी।

हॉकी टीम के प्लेयर्स को 1 करोड़ से ढाई करोड़ तक का इनाम।
ओलिंपिक इतिहास में 41 साल बाद मेडल जीतने वाले भारतीय हॉकी प्लेयर्स भी करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पंजाब सरकार ने टीम में शामिल अपने 10 खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान किया है।

पहलवान रवि दहिया को 4 करोड़ कैश, क्लास वन की सरकारी नौकरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को 4 करोड़ रुपए कैश के साथ क्लास वन की सरकारी नौकरी और कंसेशनल रेट पर प्लॉट देने की घोषणा की है।

Join Us

Leave a Comment