इन 11 देशों में Indian Currency की कीमत बहुत ज्यादा, भारतीय यहाँ जाकर बन जाएँगे धनवान

हर कोई नई-नई जगहों को देखना घूमने-फिरने का दीवाना होता है, कई ऐसे लोग घूमने के इतने शौकीन होते हैं। जो घूमने के लिए देश छोड़ विदेश विदेश में जाकर, वहां के वादियों का दीदार करते हैं। लेकिन इन सब चीजों में पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तो आज हम ऐसे ही जानकारी देंगे। भारतीय करेंसी की तुलना में विदेशी करेंसी का मूल्य बौना साबित हो जाता है। जहां भारतीय विदेशों में जाकर अपने आप को धनवान महसूस करते हैं।

वियतनाम

सांस्कृतिक व आर्थिक नजरिए से परिपूर्ण दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित वियतनाम बेहद खूबसूरत देश है। सालों भर यहां सैलानी दीदार करने के लिए आते रहते हैं। वियतनाम में एक भारतीय रुपए का महत्व 314.42 वियतनामी डोंग के बराबर है। वहीं इसके पड़ोसी देश हिंद और प्रशांत महासागर के बीच विराजमान द्वीपीय देश कहे जाने वाले इंडोनेशिया में एक भारतीय रुपए की कीमत 194.40 है।

कम्बोडिया

दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश कंबोडिया, जहां प्राचीन हिंदू और बौद्ध मंदिर को देखने लाखों पर्यटक जाते हैं। कंबोडिया में अपने देश की एक रुपए की कीमत 55.86 रियाल के बराबर है। एडवेंचर, लैंडस्केप और अपनी शानदार संस्कृति विरासत को समेटे मंगोलिया जहां पूरे दुनिया से सेलानी घूमने के लिए आते हैं। भारतीय एक रूपए की कीमत 39.10 मंगोलिया तुगरिक है।

श्रीलंका

पड़ोसी देश और टापुओं का खुबसूरत देश श्रीलंका जहां सुंदर समुद्र को देखने लाखों पर्यटक जाते हैं, यहां भारतीय एक रुपए की कीमत 2.72 श्रीलंकाई रुपए के बराबर है। जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी व भारतीय सीमा से सटे पाकिस्तान में घूमने के लिए ज्यादा पैसों की आवश्यकता नहीं है। अपने देश के एक रूपए की कीमत 2.13 पाकिस्तानी रुपए है।

जिबाम्बे

स्थलरुद्ध देश जिंबाब्वे वाइल्ड लाइफ के शौकीन व्यक्तियों के लिए यह शानदार जगह है। जिंबाब्वे में भारतीय एक रूपए की कीमत 4.95 जिम्बॉम्ब्वे डॉलर्स है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच आइसलैंड एक बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां इंडियन एक रुपए की कीमत 1.65 है।

हंगरी

जहां यूरोपियों कंट्री में घूमने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत होती है, वही यूरोप के बीचो-बीच स्थित हंगरी में एक रुपए की कीमत 3.89 फॉरेंट हंगरी है। वेकेशन प्रकृति के लिए बेहद ही खूबसूरत देश पैराग्वे यहां एक भारतीय रुपए की कीमत 91.72 ग्वारानी है। प्रशांत महासागर और वेस्टइंडीज के पड़ोस में ही स्थित प्राकृतिक दृश्यों से खूबसूरत दिखने वाला देश कोस्टा रिका में एक रूपए की कीमत 8.48 कोस्टारिकन कोलोन है।

Join Us

Leave a Comment