इंडिया के टी-20 वर्ल्ड टीम के साथ दिखेंगे धोनी, बने टीम इंडिया के मेंटर, देखे पूरी टीम लिस्ट

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। इस घोषणा के बाद धोनी फैंस ने ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का जनसैलाब ला दिया।

यूएई में 17 अक्टूबर से होने वाली टी-20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें एक लंबे अंतराल के बाद इस फॉर्मेट में आर अश्विन की वापसी हुई है, वहीं यजुवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद फैंस ने चयन समिति पर सवाल उठाते हुए जमकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम का ऐलान करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का मार्गदर्शन करेंगे।’ कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी बीसीसीआई से विचार विमर्श में धोनी के नाम पर सहमति जताई थी।

दुनिया के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव टीम इंडिया के लिए कई मायनों में पासे पलटने जैसा होगा। 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में धोनी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आईसीसी के पहले टी–20 वर्ल्ड कप साल 2007 में धोनी की अगुवाई में ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। साल 2011 में धोनी की करिश्माई कप्तानी के बदौलत ही टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। वहीं साल 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी के साथ धोनी ICC की तीनों मेजर ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान बन गए थे।

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम इस प्रकार है–
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (WK), ईशान किशन (WK), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर का नाम शामिल है।

Join Us

Leave a Comment