अद्भुत खोज, उपयोग के बाद मिट्टी में डालते ही गल जाएगा मास्क और निकलेगा पौधा

बीते समय में स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है, मास्क उपयोग के बाद यह पर्यावरण के एक चुनौती सा बन गया है। इसी को देखते हुए एक ऐसी मास्क बाजार में आई है, जो मिट्टी के अंदर डालते ही पौधा बनकर उगेगा। आइए इस मास्क के खूबियों के बारे में जानते ‌हैं।

लोग सुरक्षा बरतने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मास्क का प्रयोग करते हैं। कर्नाटक के मंगलुरु की एक कंपनी पर्यावरण के बचाव के लिए इसी तरह के मास्क का उत्पादन करने वाली है। इसी साल के मार्च महीने में पहला बायोडिग्रेडेबल मास्क को लांच किया गया था।

बता दें कि यह माक्स कपास के गुदे से बनाया जाता है, उसका भीतरी हिस्सा भी साफ्ट सुती कपड़े से बना होता है। यह सुरक्षा के दृष्टि से काफी मोटा होता है। कपड़े के अंदर एक बीज जड़ा होता है, जिसका प्रयोग एक बार में ही किया जाता है। मास्क के इस्तेमाल के बाद मिट्टी में फेंक देने से और कुछ दिन पानी देने से या पौधा का रूप ले लेता है।

यह कंपनी उत्पादन के साथ-साथ लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार का भी अवसर प्रदान कर रही है। कंपनी वाले लोगों को जागरूक करने के लिए पहले फ्री में मार्क्स बांटा करती थी, और अब यह 25 रुपए में मार्केट में उपलब्ध है। कंपनी अपने देश से ज्यादा विदेशों में निर्मित मालों को सप्लाई करती है।

Join Us

Leave a Comment