बिहार का जलवा कायम, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला दिल्ली में बिहार को छठीं बार मिला गोल्ड मेडल

बिहार का जलवा कायम है। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन ने लगातार छठीं बार गोल्ड मेडल जीतकर अपना दबदबा कायम रखा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को आयोजित समारोह समापन कार्यक्रम के बाद केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार को गोल्ड मेडल से नवाजा है। बता दें कि व्यापार मेले में बिहार पवेलियन ने 41 स्टॉल लगाए थे। जिसमें बिहार के पारंपरिक लोक कला और संस्कृति से जुड़े बेहतरीन उत्पादों को प्रस्तुत किया गया था।

व्यापार मेला में साल 2017 को छोड़ दे तो 2014 से लगातार बिहार पवेलियन ने छठीं बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बिहार पवेलियन किस उपलब्धि पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बिहार वासियों के लिए गौरव का विषय है। बिहार की तरफ से यह सम्मान रेजिडेंट कमिश्नर पलका साहनी और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान के डायरेक्टर अशोक सिन्हा ने ग्रहण किया।

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार के लोगों की आस्था से जुड़े चीजें और विशिष्ट खानपान की झलक देखने को मिली। यहां के ठेकुआ, गुड़ के लड्डू, कचरी-तिलौरी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। विजिटर्स ने बिहार की मधुबनी पेंटिंग, मंजुषा पेंटिंग के साथ ही भागलपुरी सिल्क , मटका सिल्क और एप्लिक वर्क के हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के बेहतरीन उत्पादों को खूब पसंद किया। पद्मश्री दुलारी देवी की मधुबनी पेंटिंग को लाइव स्ट्रीमिंग किया गया था।

Join Us

Leave a Comment